फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hockey players will be prepared in Astroturf Stadium

Kaithal News: एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में तैयार होंगे हॉकी के खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Hockey players will be prepared in Astroturf Stadium
कैथल। हाबड़ी में बने अंतरराष्ट्रीय हॉकी खेल स्टेडियम में अब जल्द ही हॉकी के सितारे तैयार होंगे। यहां राज्यस्तरीय खेल अकादमी शुरू हो रही है। इसके लिए प्रदेश के कई जिलों से 25 खिलाड़ियों का चयन किया है। इनमें आठ खिलाड़ी कैथल के हैं। यह स्टेडियम एस्ट्रोटर्फ तकनीक से बना है। इस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच हो सकते हैं। खिलाड़ियों के दोबारा से ट्रायल लिए जा चुके हैं। यह ट्रायल शाहबाद के हॉकी स्टेडियम में 31 मार्च को हुए थे। इसमें प्रदेशभर से 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

हाबड़ी स्टेडियम अकादमी के अलावा यहां पर सिरसा, सोनीपत, पंचकुला व शाहबाद की अकादमी के लिए भी शाहबाद हॉकी स्टेडियम में ही खिलाड़ियों के ट्रायल लिए हैं। सभी खेल अकादमियों के लिए 25-25 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित हुए खिलाड़ियों में कैथल जिले के आठ खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इससे पहले फरवरी में भी हाबड़ी अकादमी के लिए खिलाडिय़ों के ट्रायल लिए गए थे। इसमें परीक्षाओं के चलते पूरे प्रदेश से खिलाड़ी नहीं पहुंच पाए थे और यह केवल हाबड़ी के लिए हुए थे। अब दोबारा से प्रदेशभर से खिलाड़ी पहुंचे और हाबड़ी के अलावा चार अन्य जगहों के लिए भी खिलाड़ियों का चयन किया गया है। हॉकी कोच गुरबाज सिंह ने बताया कि गांव हाबड़ी में बने अंतरराष्ट्रीय हॉकी खेल स्टेडियम में अब हॉकी के लिए नई पौध तैयार होगी। गांव हाबड़ी को हॉकी का हब माना जाता है। हाबड़ी खेल अकादमी के शाहबाद में हुए ट्रायल में 25 खिलाड़ियों को चयन हो गया है। इन सभी खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा और इसके साथ ही रहना व खाना भी निशुल्क रहेगा। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण तब तक दिया जाएगा, जब तक खिलाड़ी राज्य व राष्ट्र स्तर पर पदक नहीं लेकर आते। उन्होंने कहा कि ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों की सूची को पंचकूला मुख्यालय भेज दिया है। यहां से पास होकर जिला मुख्यालयों पर आएगी, यहां से संबंधित सेंटरों पर सूची भेजी जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी होते ही खिलाड़ियों को संबंधित अकादमियों में अभ्यास शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी रामनिवास ने कहा कि हाबड़ी खेल अकादमी के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल हुए है। जल्द ही अकादमी को शुरू किया जाएगा। इसमें 25 खिलाड़ी नि शुल्क अभ्यास कर सकते हैं। इसके साथ ही खिलाड़ियों का रहना व खाना भी फ्री रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed