{"_id":"5ec2bf178ebc3e909d5b7ccc","slug":"high-kaithal-news-knl31348965","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई वॉल्टेज बिजली तारों की चपेट में आने से कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई वॉल्टेज बिजली तारों की चपेट में आने से कर्मी की मौत
विज्ञापन
कैथल। गांव शेरूखेड़ी में हाई वॉल्टेज बिजली तारों की चपेट में आने से बिजली कर्मी की मौत हो गई। कर्मचारी के शव को बिजली की तारों पर लटका देख गांव में हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। सूचना मिलते ही डीएसपी रविंद्र सांगवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए कैथल नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
परिजन बोले- निगम की लापरवाही से हुआ हादसा
मृतक कर्मचारी के परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही के आरोप लगाए। गांव पाई निवासी राजीव ने बताया कि उसका चचेरा भाई संजय कुमार राजौद एरिया के अधीन आने वाले गांव सौंगल के बिजली निगम में अस्थाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। लगभग पांच-छह सालों बतौर एएलएम के पद पर कार्य कर रहा था। वह रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी के लिए सोमवार को गांव शेरूखेड़ी में बिजली की तारों को ठीक करने के लिए पॉल पर चढ़ा हुआ था। जहां उसकी हाई वोल्टेज बिजली की तारों की चपेट आने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने लगाया निगम पर आरोप लगाया कि घटना की सूचना के करीब दो घंटे के बाद भी निगम के अधिकारी वहां नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे मध्यम वर्ग से संबंध रखते हैं। मृतक के परिवार में पत्नी सहित दो लड़की व एक लड़का है। मृतक के परिजनों ने इस संबंध में तितरम थाना में केस दर्ज भी करवाया।
मामले की जांच कर रहे
अधिकारी एएसआई विरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में मृतक के पिता ओमप्रकाश के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में निगम के एसडीओ, दो जेई और एक एसए के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बिजली निगम के एससी बीएस रंगा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। एरिया संबंधित अधिकारी व कर्मचारी घटना की सूचना के बाद मौके पर क्यों नहीं पहुंचे। इसकी जांच जारी है। अगर किसी तरह से निगम के अधिकारियों ने लापरवाही की है तो कार्रवाई की जाएगी।