फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Heroin supplier arrested by police

Kaithal News: पुलिस के हत्थे चढ़ा हेरोइन सप्लायर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Heroin supplier arrested by police
कैथल। नशा तस्करी पर लगाम लगाने के अभियान के तहत चौकी पुंडरी पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी पूंडरी प्रभारी एएसआई रणधीर सिंह की टीम ने फतेहपुर निवासी राकेश कुमार को काबू किया। 26 सितंबर को स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो यूनिट करनाल की टीम ने गांव फतेहपुर में सरकारी स्कूल के पास दबिश देकर गौरव उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर कब्जे से 7.71 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। पूंडरी थाने में मामला दर्ज कर जांच चौकी पूंडरी पुलिस को सौंपी गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि गौरव को यह हेरोइन राकेश कुमार ने उपलब्ध करवाई थी। पुलिस ने आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed