फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Heroin, powdered poppy recovered from two smugglers

Kaithal News: दो तस्करों से हेरोइन, चूरा पोस्त बरामद

Fri, 07 Jun 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 07 Jun 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Heroin, powdered poppy recovered from two smugglers
कैथल। पुलिस ने गांव कल्लर माजरा व गांव सरौला से दो नशा तस्कर काबू कर उनके कब्जे से 2.12 ग्राम हेरोइन, 235 ग्राम चूरा पोस्त व 3250 रुपये ड्रगमनी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना चीका पुलिस ने गांव कल्लर माजरा निवासी अशोक कुमार को सदरहेड़ी से गांव कल्लर माजरा मार्ग पर काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में एक पॉलीथिन से 2.12 ग्राम हेरोइन व 3250 रुपये ड्रगमनी बरामद हुई। दूसरे मामले में पुलिस ने गांव सरौला निवासी अमरजीत सिंह को उसके मकान पर दबिश देकर काबू कर लिया। आरोपी अमरजीत के कब्जे में एक पॉलीथिन से 235 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed