फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   'Heritage is Haryanvi culture and art'

‘धरोहर है हरियाणवी संस्कृति और कला’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
'Heritage is Haryanvi culture and art'
ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में 45 वें क्षेत्रीय युवा महोत्सव का शुभारंभ राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने मां सरस्वती की मूर्ति के सामने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होेंने कहा कि हरियाणवी संस्कृति और कला हमारे पूर्वजों की धरोहर है। इसे संजोए रखना हमारी जिम्मेदारी बनती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की पहचान उसकी संस्कृति से होती है। हरियाणवी संस्कृति की धूम विदेशों में भी छाई हुई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रिय युवा महोत्सव एक ऐसा मंच जहां युवा अपने अंदर छिपी प्रतिभा को उजागर कर जीवन में आगे बढ़ सकते है। ढांडा ने कहा कि क्षेत्रीय युवा महोत्सव एक समागम व एक मेला है, उन प्रतिभाओं का, जो देश को सार्थक दिशा देने वाले हैं। आप जैसे युवाओं की जबरदस्त ऊर्जा जब साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकार से जुड़ती है तो एक नई चेतना का विकास होता है। यह चेतना बिल्कुल वैसी ही चेतना है, जिसे स्वामी विवेकानंद में पूरी दुनिया ने महसूस किया था।
विज्ञापन

इस मौके पर प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने बताया कि युवा महोत्सव में कैथल जोन से 25 महाविद्यालयों कें लगभग 200 कलाकारों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि युवा महोत्सव के पहले दिन कोरियोग्राफी, माईम, हरियाणवी ग्रुप डांस, जनरल संस्कृत ड्रामा, पॉप सॉग, फोक सॉग, वोकल सोलो, जनरल लाइट वोकल इंडियन क्लासिक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। कलाकारों ने मंच के माध्यम से अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर प्रबंधन समिति प्रधान एवं पूर्व विधायक तेजबीर सिंह, नगर निगम करनाल मेयर रेणु बाला गुप्ता, प्रबंधन समिति के उप प्रधान कंवर सिंह, सचिव सुल्तान सिंह, कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह व कुरुक्षेत्र विवि के युवा कल्याण मामले निदेशक डॉ महासिंह पूनिया भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed