फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Helpline for soldiers and paramilitary forces

Kaithal News: सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के लिए हेल्पलाइन

Thu, 09 Apr 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 09 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Helpline for soldiers and paramilitary forces
कैथल। जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि हरियाणा सरकार के सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग (सीएपीएफ) द्वारा सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के कर्मियों तथा उनके परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समर्पित हेल्पलाइन सेवा 0172-5210277 शुरू की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सेवारत जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को एक ही मंच पर सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। यह हेल्पलाइन सेवा 20 मार्च 2026 से प्रभावी रूप से लागू कर दी गई है।
विज्ञापन


इसके तहत पात्र व्यक्ति अपनी शिकायत, सुझाव या आवश्यक जानकारी के लिए सीधे कॉल सेंटर से संपर्क कर सकते हैं। कॉल सेंटर का संचालन हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से विभाग के साथ हुए समझौते के तहत किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed