फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Helmet, seat belt and prescribed speed limit are necessary for safety

Kaithal News: सुरक्षा के लिए हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित गति सीमा जरूरी

Tue, 10 Jun 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Helmet, seat belt and prescribed speed limit are necessary for safety
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कैथल में सोमवार को विद्यार्थियों को यातायात नियमों की पालना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं को जागरूक कर समझाया गया कि सड़क पर अपनी और दूसरों की जान की सुरक्षा के लिए हेलमेट, सीट बेल्ट के इस्तेमाल के साथ ही निर्धारित गति सीमा का पालन करना जरूरी है।

कार्यक्रम में डीएसपी ट्रैफिक सुशील प्रकाश, ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार, एसआई रघुबीर और एचसी सुरेश ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

डीएसपी सुशील प्रकाश ने छात्रों को बताया कि सड़क सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है और अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही व नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा और वाहन चलाते समय मोबाइल के प्रयोग से होने वाले खतरों पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विद्यार्थियों को फोटो और उदाहरणों के माध्यम से यह समझाया गया कि बहुत से आईटीआई विद्यार्थी दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर या बिना हेलमेट के चलते हैं, जो न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है। डीएसपी ने कहा कि गाड़ी के चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में आईटीआई प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल, अधीक्षक सोहन लाल, वर्ग अनुदेशक शमशेर सिंह, मंच संचालिका अनुदेशिका मीनाक्षी, स्टाफ उपस्थित रहा।

बिना हेलमेट संस्थान में नहीं मिलेगा प्रवेश

प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने घोषणा की कि भविष्य में बिना हेलमेट के किसी भी दुपहिया वाहन को संस्थान में प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया और डीएसपी सुशील प्रकाश का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed