फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Heavy rainfall leads to waterlogging on city streets; two-wheeler riders seen struggling.

Kaithal News: झमाझम बारिश से शहर की सड़कों पर जलभराव, दोपहिया वाहन चालक दिखे परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Heavy rainfall leads to waterlogging on city streets; two-wheeler riders seen struggling.
जाट स्कूल की तरफ जाने वाली गली में जमा बारिश का पानी । संवाद
कैथल। जिले में वीरवार को झमाझम बारिश हुई। सुबह करीब पांच बजे शुरू हुई तेज बारिश से शहर के प्रमुख मार्गों से लेकर कॉलोनियों की गलियों तक जलभराव हो गया। सुबह चार बजे आसमान में काले बादल छा गए थे। जिले में औसतन 28 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह बारिश थमने के बाद भी सड़कों पर पानी जमा रहा।
विज्ञापन

शहर में अंबाला रोड, करनाल रोड, पिहोवा चौक, सब्जी मंडी, छात्रावास रोड, कबूतर चौक, रेलवे अंडरपास, पार्क रोड, कमेटी चौक और पुराने अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग पर पानी जमा हो गया। अमरगढ़ गामड़ी, अर्जुन नगर, सिरटा रोड, मायापुरी कॉलोनी और खुराना रोड सहित कई क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी रास्तों पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन


पानी निकासी नहीं होने से बढ़ी परेशानी
कई स्थानों पर नालियों से पानी की निकासी नहीं होने के कारण लोगों को जमा पानी के बीच से गुजरना पड़ा। बारिश रुकने के बाद भी कई सड़कों और गलियों में पानी जमा रहा। प्रमुख मार्गों पर जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। सड़क पर पानी भरा होने से उसकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल रहा। ऐसे में वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ा। छोटी गलियों में भी जलभराव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग बोले- नालों की सफाई के दावे कागजों तक सीमित
राहगीर राजेश, मनोज और सुरेंद्र ने कहा कि बारिश से पहले नालियों और नालों की सफाई करवाने और पानी निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने के दावे किए जाते हैं लेकिन बारिश होते ही व्यवस्था की पोल खुल जाती है। शहर के कई नाले कचरे से अटे पड़े हैं और उनमें बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है। सफाई का काम धरातल पर नजर नहीं आता। उन्होंने प्रशासन से शहर के सभी नालों की सफाई करवाने और पानी निकासी की व्यवस्था सुधारने की मांग की, ताकि बारिश के दौरान लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।

जाट स्कूल की तरफ जाने वाली गली में जमा बारिश का पानी । संवाद

जाट स्कूल की तरफ जाने वाली गली में जमा बारिश का पानी । संवाद

जाट स्कूल की तरफ जाने वाली गली में जमा बारिश का पानी । संवाद

जाट स्कूल की तरफ जाने वाली गली में जमा बारिश का पानी । संवाद

जाट स्कूल की तरफ जाने वाली गली में जमा बारिश का पानी । संवाद

जाट स्कूल की तरफ जाने वाली गली में जमा बारिश का पानी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed