फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Heaps of garbage will no longer be seen in the city

नगर में अब नजर नहीं आएंगे कचरे के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Heaps of garbage will no longer be seen in the city
कलायत में रामबाग के पास लगे कचरे के ढेर अब जल्द ही साफ हो जाएंगे। नगरपालिका चेयरपर्सन शशिबाला कौशिक ने बताया कि अनाज मंडी से पिंजूपुरा को जाने वाली सड़क पर आधा एकड़ भूमि नगरपालिका ने लीज पर ली है। इस पर डंपिंग यार्ड बनाया जा रहा है। इस डंपिंग यार्ड में कचरे के ढेर नहीं होंगे बल्कि उनको अलग-अलग श्रेणियों में बांट कर अलग-अलग चैंबर में डलवाया जाएगा। कौशिक ने बताया कि इसके लिए टेंडर लगवा दिया है। जल्द ही टेंडर खुल जाएगा उसके पश्चात नगरपालिका के सामने व रामबाग के पास लगे कचरे के ढेरों से निजात मिल जाएगी। कौशिक ने बताया कि कचरे के उठान के बाद ही बस स्टैंड से महिला कॉलेज को जोडऩे वाले 40 फुट के मार्ग के निर्माण के कार्य तेज किया जाएगा। उन्होंने पशुपालकों से आह्वान किया कि वे पशुओं के गोबर को सीवरेज में न बहाएं। गोबर से सीवरेज ब्लॉक हो जाता है जिससे निकासी की समस्या पैदा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed