फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Healthy Women-Empowered Family Women's Clinic inaugurated

Kaithal News: स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार महिला क्लीनिक का किया उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Healthy Women-Empowered Family Women's Clinic inaugurated
विकास परियोजनाओं का ​शुभारंभ करते विधायक सतपाल जांबा। प्रवक्ता
कैथल। स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान के तहत लघु सचिवालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूंडरी विधायक सतपाल जांबा मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर नागरिक अस्पताल में स्थापित स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार महिला क्लीनिक का उद्घाटन और अमृत फार्मेसी स्टोर का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। दूसरी ओर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की नौ महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार योजना केवल महिलाओं के स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है बल्कि समाज को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं लेकिन कई बार वे अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता नहीं दे पातीं। इस कारण एनीमिया, तनाव, हड्डियों की बीमारी, ब्लड प्रेशर और मधुमेह जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक ही स्थान पर मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
विधायक ने कहा कि इस पहल के माध्यम से 9 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की सभी किशोरियों और महिलाओं को एक ही स्थान पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके तहत टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच व स्क्रीनिंग, पोषण व मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, हेल्प डेस्क सुविधा और एनीमिया व अन्य गंभीर बीमारियों की जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। एचपीवी टीकाकरण जैसी सुविधाएं महिलाओं और किशोरियों को गंभीर बीमारियों से बचाने में सहायक सिद्ध होंगी।

डीसी अपराजिता ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए समाज को बेटियों के सम्मान और उनके स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बनना होगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि बेटियों और महिलाओं को घर व समाज में उचित सम्मान दें और उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा को प्राथमिकता दें। इस अवसर पर एसपी मनप्रीत, एडीसी डॉ़ सुशील कुमार और सिविल सर्जन डॉ़ रेनू चावला आदि मौजूद रहे।

विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते विधायक सतपाल जांबा। प्रवक्ता

विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते विधायक सतपाल जांबा। प्रवक्ता

विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते विधायक सतपाल जांबा। प्रवक्ता

विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते विधायक सतपाल जांबा। प्रवक्ता

विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते विधायक सतपाल जांबा। प्रवक्ता

विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते विधायक सतपाल जांबा। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed