{"_id":"66d8d8beffb458137d00c1c4","slug":"healthy-mouth-is-the-basis-of-healthy-life-dr-singhal-kaithal-news-c-18-1-knl1004-467733-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्वस्थ मुख है स्वस्थ जीवन का आधार ः डाॅ. सिंघल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्वस्थ मुख है स्वस्थ जीवन का आधार ः डाॅ. सिंघल
Thu, 05 Sep 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गत एक सितंबर से मुख स्वास्थ्य पखवाड़ा मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ दंत चिकित्सक डाॅ. बृजमोहन सिंघल ने लोगों को समझाया कि स्वस्थ मुख ही स्वस्थ जीवन का आधार है।
उपमंडल नागरिक अस्पताल की तरफ से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजीव मित्तल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने गांव सिमला का दौरा किया। टीम में वरिष्ठ दंत चिकित्सक डाॅ. बृजमोहन सिंघल, डाॅ. सतीश कुमार, डाॅ. अन्नू, राहुल फार्मासिस्ट और मनीषा एएनएम शामिल रहे।
टीम ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सभी बच्चों व अध्यापकों को जागरूक करने का प्रयास किया। वरिष्ठ दंत चिकित्सक डाॅ. बृजमोहन सिंघल ने मुंह की जांच की। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छोटे-छोटे बच्चों के मुख की सघन जांच की।
विज्ञापन
डाॅ. सिंघल ने कहा कि स्वस्थ मुख ही स्वस्थ जीवन का आधार है क्योंकि मुख का स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य से गहरे से जुड़ा होता है। इसलिए दांतों और मसूड़ों की बीमारियां शरीर की कई भयंकर बीमारियों का कारण बन सकती है। ऐसे में मुख स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं नियमित रूप से दंत चिकित्सक से जांच करवाते रहें।
कहा कि दांतों को स्वस्थ एवं स्वच्छ रखने के लिए पौष्टिक भोजन जैसे दही, दालें, फल, हरी सब्जियों आदि का अत्यधिक प्रयोग करें। दांतों पर चिपकने वाली चीजें जैसे टॉफी, चॉकलेट, मिठाई आदि का सेवन ज्यादा न करें बल्कि रेशे युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें।