फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Health department is not returning five roadways buses

स्वास्थ्य विभाग वापस नहीं कर रहा रोडवेज की पांच बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Health department is not returning five roadways buses
Health department is not returning five roadways buses - फोटो : Kaithal
कोरोना की दूसरी लहर में स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई पांच मिनी पिंक बसों को रोडवेज विभाग को वापस नहीं किया जा रहा। जिसके लिए रोडवेज की ओर से पत्र लिखे जा रहे हैं। परिवहन व्यवस्था सामान्य होने के चलते केवल महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली इन बसों की कमी महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के चलते मई महीने में सरकार के निर्देशानुसार रोडवेज की बसों को एंबुलेंस में तब्दील करने का फैसला लिया। जिले में पांच मिनी बसों को एंबुलेंस में तब्दील कर स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया। ये बसें कोरोना संक्रमितों को अस्पताल पहुंचाने में मददगार साबित हुईं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग को नई एंबुलेंस भी मिल गईं वहीं अब परिवहन व्यवस्था बहाल होने के कारण यात्रियों की संख्या भी बढ़ गई है। जिस कारण बसों की जरूरत भी बढ़ गई है। कैथल से कलायत, राजौंद व गुहला-चीका रूटों पर केवल महिलाओं के लिए इन बसों को चलाया जाना है। जिससे स्कूल-कॉलेज की छात्राओं को भी बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

डिपो महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि मिनी बसों को डिपो में वापसी के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। डिपो में इस समय बसों की भारी कमी है जिससे यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. शैलेंद्र मंमगाई शैली ने कहा कि रोडवेज के डिपो महाप्रबंधक की ओर से विभाग के पास पत्र आया था। रोडवेज विभाग को अगर बसों की जरूरत है तो वापस भेज दी जाएंगी। अगर स्वास्थ्य विभाग को दोबारा बसों की जरूरत हुई तो फिर से आग्रह कर वापस ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed