फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Health department got mobile dispensary vehicle from MP fund

सांसद निधी से स्वास्थ्य विभाग को मिली 40 लाख रुपये की मोबाइल डिस्पेंसरी गाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Health department got mobile dispensary vehicle from MP fund
कैथल। गांव-गांव जाकर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने एक और कदम बढ़ाया है। सांसद निधि से स्वास्थ्य विभाग को मोबाइल डिस्पेंसरी की गाड़ी मिली है। यह गाड़ी गांवों में घर-घर जाकर मरीजों को इलाज के साथ-साथ जरूरत की दवाइयां उपलब्ध करवाएगी। सांसद निधि से गाड़ी के लिए 40 लाख रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को अब जल्द ही गाड़ी कैथल पहुंचने का इंतजार है। जैसे ही यह कैथल में आएगी, उसके साथ ही इसका प्रयोग शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

किसी भी सामान्य बीमारी की जांच के लिए छोटी मशीनें भी गाड़ी में उपलब्ध रहेंगी। इसमें ब्लड प्रेशर जांचने की मशीन व रक्त जांच के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए बहु-उद्देश्यीय कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अन्य कर्मचारियों से भी इसके माध्यम से काम लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

विभाग कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच शिविरों और सामान्य टीकाकरण में इसका प्रयोग ज्यादा करेगा। गौरतलब है कि इस समय टीकाकरण जैसे कार्यों के लिए विभाग को विशेष वाहनों का प्रबंध करना पड़ता है। ऐसे कार्यों के लिए यह एक अच्छा विकल्प रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. बलविंद्र गर्ग ने बताया कि सांसद निधि से गाड़ी विभाग को मिल गई है। इससे जिले में लाने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। जल्द ही यह विभाग को मिल जाएगी और जरूरत के अनुसार इसका प्रयोग शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed