फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   HBSE: 17305 students of 10th and 12th will appear for the exam.

एचबीएसई : 10वीं और 12वीं के 17305 छात्र देंगे परीक्षा

Fri, 20 Feb 2026 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 20 Feb 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
HBSE: 17305 students of 10th and 12th will appear for the exam.
कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। जिले में 10वीं के 9624 व 12वीं के 7681 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए कुल 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अध्यापक महत्वपूर्ण प्रश्नों, मॉडल पेपर और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों के माध्यम से बच्चों को परीक्षा पैटर्न समझा रहे हैं। कई स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर कमजोर विषयों पर अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

परीक्षाओं के लिए जिले के स्कूलों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। वहीं विद्यार्थी भी अच्छे अंक हासिल करने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। सुबह-शाम पुस्तकालयों और कोचिंग सेंटरों में विद्यार्थियों की भीड़ देखी जा सकती है। बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विशेष रिवीजन कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि वे समय सारिणी बनाकर पढ़ाई कर रहे हैं। सुबह के समय कठिन विषयों की तैयारी और शाम को हल्के विषयों का पुनरावृत्ति की जा रही है। कुछ विद्यार्थी समूह बनाकर पढ़ाई कर रहे हैं। अभिभावक भी बच्चों को अनुकूल वातावरण देने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें मोबाइल व सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed