{"_id":"673b9c711153836cd2085596","slug":"haze-continues-to-wreak-havoc-temperature-begins-to-drop-kaithal-news-c-18-1-knl1004-522448-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: धुंध का कहर जारी, तापमान कम होना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: धुंध का कहर जारी, तापमान कम होना शुरू
Tue, 19 Nov 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में धुंध का कहर लगातार जारी है। धुंध के चलते सड़कों पर वाहन एक-दूसरे से टकरा रहे हैं। इस कारण सुबह और शाम के समय वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री पर दर्ज किया गया। पहली बार नवंबर महीने जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक आ गया है। जबकि पिछले दो वर्षों से ऐसा नहीं हो रहा था। जिले में पिछले पांच दिन से पहले रात और फिर सुबह के समय घनी धुंध छा रही है। धुंध के कारण नेशनल व स्टेट हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को बेहद मशक्कत करनी पड़ रही है।
वे अपनी सुरक्षा के लिए वाहनों की हेडलाइट चालू करके सड़कों से गुजरते हैं। लगातार बढ़ रहे स्मॉग के बीच धुंध ने भी आमजन पर दोहरी मार की है। कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मौसम समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा ने कहा कि आगामी दिनों में ठंड और बढ़ेगी। गेहूं के लिए यह मौसम सही है।
विज्ञापन
उधर सीवन में सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। बाहरी क्षेत्र में पूरा दिन धुंध छाई रही। दिन निकलने के बावजूद वाहन चालक लाइटें जलाकर गुजरते देखे गए। शहरवासी रमेश, नरेंद्र, बलदेव व सचिन ने कहा कि मौसम और धुंध की स्थिति के मद्देनजर सडक़ सुरक्षा में सुधार के लिए संबंधित विभाग को एक सक्रिय कदम उठाना चाहिए।
उधर राजौंद में भी सोमवार को भी कोहरे के कारण नगर पूरा दिन आसमान कोहरे की चादर में ढका रहा। दिन निकलने के बावजूद वाहन चालक लाइटें जलाकर चल रहेे। कई दिनों से पड़ रही धुंध के कारण यातायात व जन जीवन रुक गया है। कोहरे के कारण आम आदमी की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। कोहरे की अधिकता के चलते 11 बजे तक भी वाहन चालक लाइटें जलाकर धीरे-धीरे चलते दिखाई दे रहे थे। राजौंद थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने धुंध के मौसम के चलते वाहनों पर फॉग लाइट व रिफ्लेक्टर लगवाने को कहा है।