{"_id":"68619f5f138c0944b50b0ee8","slug":"hawan-was-performed-for-better-crop-yield-kaithal-news-c-18-1-knl1004-680840-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फसलों की बेहतर पैदावार के लिए किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फसलों की बेहतर पैदावार के लिए किया हवन
Mon, 30 Jun 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। शिमला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में फसलों की अच्छी पैदावार के लिए ग्रामीणों ने धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर इंद्र देव को प्रसन्न करने और बरसात की कामना के साथ हवन में आहुति डाली गई तथा भंडारा भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक प्रधान जिले सिंह मोर, सरपंच रामचंद्र बाल्मीकि, पूर्व सरपंच सिया राम और चरण सिंह मोर ने बताया कि वर्षों से ऐसी परंपरा चली आ रही है, जिसके तहत हर वर्ग की समृद्धि और खुशहाली के लिए हवन में आहुति दी जाती है। सभी ने सामूहिक रूप से बरसात के लिए इंद्र देव की आराधना की। इस अवसर पर रामफल, कृष्ण कुमार, सुरेश कुमार, महेंद्र सिंह, जोरा सिंह, मनप्रीत मोर, पीयूष मोर, ब्रह्मा राम, बदन सिंह, रति राम, सुखा राम, बलवंत सिंह, जिंदा राम, बबली, जगरूप मौजूद रहे। संवाद