फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Havan eliminates germs from homes: Mahant Rama

हवन से घरों के कीटाणु हो जाते हैं समाप्त : महंत रमा

Wed, 22 May 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 22 May 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Havan eliminates germs from homes: Mahant Rama
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। माता गेट स्थित श्री ज्वालामुखी मंदिर आश्रम के वार्षिक कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को तीसरे दिन विशाल चंडी महायज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान मंदिर के महंत रमा भारती ने कहा कि लोगों का अपने घरों में हवन करवाने चाहिए। इससे घरों में फैले विषैले कीटाणु समाप्त हो जाते हैं। साथ ही बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

उन्होंने कहा कि हवन से वातावरण शुद्ध होता है और नेगेटिव ऊर्जा समाप्त होती है। इससे भाईचारे की भावना पैदा होती है। आर्थिक जीवन में सुख शांति मिलती है। इससे पूर्व सोमवार देर रात्रि हिमाचल प्रदेश के सिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर से जगती हुई लाई की पवित्र ज्योत की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जवाहर पार्क से कमेटी चौंक, हिंद सिनेमा, माता गेट से मंदिर तक बैंड बाजे के साथ धूमधाम से निकाली। माता की ज्योत को देखने के लिए सडक़ के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड लगी रही।
विज्ञापन


यज्ञ में मंदिर के महंत श्री श्री 108 श्री रमा भारती, मां बाला सुंदरी सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्ण गर्ग, गोस्वामी समाज के पूर्व जिला प्रधान राजेंद्र गिरी, रमेश गाबा चंडीगढ, रामकुमार अम्बाला, मुनीश अम्बाला, संदीप कंसल, विजय गिरी, जयपाल तंवर, अमित कंसल, सतप्रकाश गर्ग, रमन आदि सहित लगभग तीन दर्ज श्रद्धालु शामिल थे। यज्ञ में आचार्य सुनील शर्मा के द्वारा मंत्रों के साथ आहुति डलवाई। कार्यक्रम के दौरान 22 मई को जागरण होगा। मुख्य अतिथि एसपी उपासना ज्योति प्रचंड करेगी और माता का गुणगान गोबिंदगढ़ की पार्टी धीमान सिस्टर्स करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed