फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana tops in technical chatbot young warrior program

तकनीकी चैटबॉट यंग वॉरियर कार्यक्रम में हरियाणा रहा अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Haryana tops in technical chatbot young warrior program
कैथल। सरकारी स्कूल के बच्चों की जिज्ञासा को शांत करने वाले तकनीकी चैटबॉट यंग वॉरियर कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश अव्वल रहा है। यूनिसेफ व समग्र शिक्षा अभियान की ओर से शुरू किए गए इस कार्यक्रम में पंजीकरण करवाने वाले विद्यार्थियों की सबसे ज्यादा संख्या हरियाणा से है। अन्य प्रदेशों की अपेक्षा हरियाणा से कई गुणा ज्यादा विद्यार्थियों ने व्हाट्सएप पर जारी इस कार्यक्रम में पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में दो लाख 60 हजार विद्यार्थियों का पंजीकरण हो चुका है। इनमें कैथल के 8392 विद्यार्थी शामिल हैं। पंजीकरण के लिहाज से जहां यमुना नगर अव्वल रहा है वहीं पलवल फिसड्डी। यमुना नगर में 18,089 और पलवल से महज 1747 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चैटबॉट यंग वॉरियर कार्यक्रम के तहत कक्षा नौंवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मोबाइल पर चार प्रकार से प्रशिक्षित करने का कार्य किया जाता है। विद्यार्थी को अपने या परिवार के किसी सदस्य के मोबाइल में सेव करने के लिए एक नंबर दिया जाता है। नंबर सेव करने के बाद विद्यार्थी जैसे ही उस पर कोई संदेश भेजेगा, तो रोबोटिक्स सिस्टम के जरिये उस विद्यार्थी को पंजीकरण से संबंधित सवाल भेजे जाएंगे। सवालों का जवाब देने पर पंजीकरण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी अपनी जिज्ञासा को शांत करने या शिक्षा प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार का सवाल चैटबॉट में पूछ सकता है। उसका उत्तर भी विद्यार्थी को रोबोटिक्स के जरिये व्हाट्सएप पर उपलब्ध हो जाएगा। चैटबॉट पर विद्यार्थी समस्या समाधान, रोजगार योग्यता, संचार कौशल व स्वयं जागरुकता से संबंधित सवाल पूछ सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि चैटबॉट कक्षा नौंवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के पंजीकरण के लिए बनाया गया, लेकिन विद्यार्थियों की रुचि को देखते हुए सक्षम हरियाणा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नरेंद्र कुमार बाल्यान ने कक्षा सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों का भी इस पर पंजीकरण करवाया। बाल्यान ने विद्यार्थियों के लिए दो ट्यूटोरियल बनाए। उन्हें देखकर कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभागिता बढ़ी। कार्यक्रम के प्रथम तीन महीने में प्रदेश के केवल 40 हजार विद्यार्थी पंजीकृत थे, लेकिन ट्यूटोरियल के बाद आंकड़ा दो लाख से ज्यादा हो गया। अब इस कार्यक्रम का प्रथम बैच समाप्त हो गया है, जिसमें हरियाणा को पूरे देश में प्रथम स्थान मिला है।
नरेंद्र कुमार बाल्यान को टॉप यू रिपोर्टर सम्मान
यूनिसेफ की ओर से नोडल अधिकारी नरेंद्र कुमार बाल्यान को भी इस प्रयास के लिए टॉप यू रिपोर्टर सम्मान दिया गया है। उन्होंने प्रदेश की इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगिण विकास के लिए जरूरी हैं। जल्द ही इस कार्यक्रम का द्वितीय बैच शुरू होने की संभावना है।
चैटबॉट्स
चैटबॉट्स, जिसे चैटरबॉट्स भी कहा जाता है, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का एक रूप है जिसका उपयोग मैसेजिंग ऐप में किया जाता है। यह टूल ग्राहकों के लिए सुविधा जोड़ने में मदद करता है। यह स्वचालित प्रोग्राम हैं जो एक मानव की तरह ग्राहकों के साथ बातचीत करते हैं और इसमें संलग्न होने के लिए बहुत कम या कुछ भी खर्च नहीं होता है।

जिलों में पंजीकरण की स्थिति
जिले का नाम पंजीकरण
यमुनानगर 18,089
कुरुक्षेत्र 16,994
सिरसा 16,865
हिसार 16,332
गुरुग्राम 15,194
रेवाड़ी 12,375
झज्जर 11,731
अंबाला 11,214
रोहतक 11,050
पानीपत 10,345
महेंद्रगढ़ 10,476
भिवानी 10,057
करनाल 9974
फतेहाबाद 9377
कैथल 8392
जींद 6626
पंचकूला 6283
चरखी दादरी 4971
मेवात 4617
सोनीपत 3167
फरीदाबाद 2958
पलवल 1747
राज्यों की स्थिति
राज्यों की बात करें तो हरियाणा में करीब 50 प्रतिशत विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ है और बाकी टॉप 10 राज्यों में पंजीकरण की स्थिति 10 प्रतिशत से भी कम है। राज्यों में हरियाणा के बाद उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्यप्रदेश, केरल, पंजाब, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश टॉप 10 स्थानों पर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed