फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana: Independent candidate Salindra Rana left the battle of Kalayat, joined INLD

Haryana: आजाद प्रत्याशी सलिंद्र राणा ने छोड़ा कलायत का रण, इनेलों में हुए शामिल

Mon, 30 Sep 2024 12:33 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 30 Sep 2024 12:33 AM IST
सार

आजाद प्रत्याशी सलिंद्र राणा इनेलों में शामिल हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने पार्टी में शामिल करवाया है। 

विज्ञापन
Haryana: Independent candidate Salindra Rana left the battle of Kalayat, joined INLD
ओमप्रकाश चौटाला से मिलते सलिंद्र राणा। - फोटो : संवाद

विस्तार

कलायत विधानसभा से आजाद प्रत्याशी के तौर चुनाव लड़ रहे सलिंदर प्रताप सिंह राणा ने रविवार को इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की मौजूदगी में इनेलो में शामिल हुए। उन्होंने इनेलो-बसपा गठबंधन प्रत्याशी रामपाल माजरा को अपना समर्थन दिया। इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला व रामपाल माजरा रविवार को सलिंद्र राणा के चुनाव कार्यालय पहुंचे और समर्थन देने पर उनका आभार प्रकट किया।

विज्ञापन


चौटाला ने कहा कि सलिंदर प्रताप सिंह राणा राजपूत समाज में अपना बड़ा कद रखते हुए प्रमुख ठाकुर नेताओं में शुमार है। उनके समर्थन से रामपाल माजरा को चुनाव में निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


चौटाला ने कहा कि पार्टी इस चुनाव में बहुत बढ़िया प्रदर्शन कर रही है और प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर आऐगी। रामपाल माजरा ने कहा कि आजाद चुनाव लड़ रहे सलिंदर प्रताप सिंह राणा एक युवा नेता हैं जिनका हलका में जनाधार है। उनके समर्थन देने पर उन्हें और पार्टी को लाभ निश्चित तौर पर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष होने के नाते आश्वासन देता हूं कि इन्हें व इनके सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा मान व सम्मान मिलेगा। माजरा ने कहा कि आज सलिंदर राणा को पार्टी में शामिल करने के लिए ओमप्रकाश चौटाला स्वयं आए हैं। उनके समर्थन से इनेलो और मजबूत हुई है और चुनाव में उन्हें उनके समर्थन का फायदा होगा।


माजरा ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला को चुनाव प्रचार में सुनने और देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है जिससे साफ हो गया कि मतदाता चौटाला को कितना सम्मान देते हैं। कलायत में चौटाला की उपस्थिति ने उनके चुनाव प्रचार को धार दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed