{"_id":"69064facaeba562c7c039f81","slug":"haryana-day-celebrations-were-enthralled-with-presentations-kaithal-news-c-245-1-kht1011-140069-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हरियाणा दिवस पर प्रस्तुतियों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हरियाणा दिवस पर प्रस्तुतियों से बांधा समां
Sat, 01 Nov 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
हरियाणवी गीतों पर प्रस्तुति देती छात्राएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में शनिवार को आयोजित जिलास्तरीय हरियाणा दिवस समारोह में हरियाणा की प्राचीन संस्कृति, लोक परंपरा और कला का संगम देखने को मिला। स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। हरियाणवी चौपाल, जंगम जोगियों की प्रस्तुति और सिख युवाओं के गतका प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने भी अपने-अपने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों के आवेदन स्वीकार किए गए। वहीं, पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों की पेंटिंग प्रदर्शनी ने भी लोगों का ध्यान खींचा।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सतपाल जांबा को पहुंचना था, किंतु अनुपस्थिति के कारण उनके भाई लाभ सिंह जांबा ने प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि हरियाणा अपने मेहनतकश किसानों, वीर जवानों और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य हर क्षेत्र में तरक्की की राह पर है। पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि हरियाणा ने शिक्षा, कृषि और महिला सशक्तीकरण जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
सांसद नवीन जिंदल के प्रतिनिधि रविंद्र धीमान ने सांसद का संदेश पढ़ा, वहीं लाभ सिंह जांबा ने कहा कि विधायक जांबा के कार्य गिनाए।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व विधायक लीला राम, पूर्व विधायक तेजबीर सिंह, जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल, हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत, सांसद नवीन जिंदल के प्रतिनिधि रविंद्र धीमान सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
जंगम जोगियों व गतका प्रदर्शन ने किया प्रभावित
कार्यक्रम के दौरान आरकेएसडी कॉलेज के विद्यार्थियों की चौपाल आधारित प्रस्तुति को खूब सराहना मिली और अतिथियों ने उन्हें नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्थानीय कलाकार बहादुर सैनी ने गीतों के माध्यम से कैथल का इतिहास जीवंत कर दिया। वहीं जंगम जोगी ग्रुप ने भगवान शिव भक्ति पर आधारित अपनी प्रस्तुति से प्राचीन हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाई। सिख युवाओं द्वारा गतका प्रदर्शन ने उपस्थित सभी लोगों को रोमांचित कर दिया।
प्रतियोगिताओं में ये रहे विजेता
महाविद्यालय स्तर पर आयोजित लोक गीत प्रतियोगिता
n आरकेएसडी कॉलेज प्रथम,
n आई.जी. कॉलेज कैथल द्वितीय,
n
राजकीय कॉलेज जगदीशपुरा तृतीय रहा।
लोक नृत्य प्रतियोगिता
n
राजकीय कॉलेज जगदीशपुरा प्रथम,
n आरकेएसडी कॉलेज द्वितीय,
n आई.जी. कॉलेज कैथल तृतीय स्थान पर रहा।
विद्यालय स्तर पर आयोजित समूह नृत्य प्रतियोगिता
n
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ प्रथम,
n
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गीता भवन कैथल द्वितीय,
n
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा तृतीय स्थान पर रहा।
पेंटिंग प्रतियोगिता
n
तान्या (पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा),
n
खुशी (राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गीता भवन),
n
खुशी (पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाता) विजेता रही।
विजेताओं को क्रमशः 11,000, 7,100 और 5,100 रुपये के चेक देकर सम्मानित किया गया।