फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana: CM Nayab Saini said - This time BJP will cross 400 seats in the country

Haryana: सीएम नायब सैनी का दावा- इस बार देश में 400 से पार व हरियाणा में दूसरी बार सभी 10 सीटें जीतेगी भाजपा

Tue, 26 Mar 2024 07:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Mar 2024 07:39 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी के नेता एक स्क्रिप्ट के आधार पर जुबानी हमला करते हैं। कांग्रेस ने मैदान छोड़ दिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी व कुरुक्षेत्र लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी नवीन जिंदल कैथल में साथ मौजूद रहे।  

विज्ञापन
Haryana: CM Nayab Saini said - This time BJP will cross 400 seats in the country
मंच से संबोधित करते सीएम नायब सिंह सैनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बनने के बाद सेक्टर 19 स्थित भाजपा के जिला कार्यालय कपिल कमल में मंगलवार को पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कुरुक्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी नवीन जिंदल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने की।

विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत भाजपा के प्रत्याशी के जिले में चुनावी कार्यक्रम का शंखनाद किया गया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर इस बार भाजपा की पहले की अपेक्षा रिकॉर्ड मतों से जीत होगी। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि नायब और नवीन में कोई अंतर नहीं है।
विज्ञापन


कहा कि चार जून के बाद नरेंद्र मोदी को 400 पार सीटें मिलेंगी। कांग्रेस ने तो मैदान ही छोड़ दिया है। अब दूसरे विपक्षी नेता भी गायब हो जाएंगे। कहा कि दो महीने ही उनके पास हैं। इसलिए कार्यकर्ता खूब मेहनत करें। जनता का आशीर्वाद है और कार्यकर्ताओं की मेहनत है कि पिछली बार भी 2019 में कुरुक्षेत्र लोकसभा में ऐतिहासिक जीत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भाजपा देश में 400 पार और प्रदेश में दूसरी बार सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार करने पर ही ईडी ने उनके घर पर दबिश दी है।

यदि वे ऐसा न करते तो ईडी दबिश क्यों देती। कोरोना महामारी का हवाला देते हुए सैनी ने कहा कि ऑक्सीजन की जरूरत थी तो हरियाणा से अधिक ऑक्सीजन दिल्ली में भेजी गई थी, लेकिन फिर भी केजरीवाल ऐसी बातें करते हैं। इस समय आम आदमी पार्टी कांग्रेस से भी चार कदम आगे निकल गई है।     


भाजपा के प्रत्याशी नवीन जिंदल ने कहा कि उनकी भाजपा में शामिल होने की पहले तो काफी अफवाहें चल रही थी। उन्हें लोग पूछते थे क्या इरादा है तो वे बोलते थे अभी कोई विचार नहीं है। उनके पास हजारों संदेश और फोन आते थे। परंतु जब मोदी की विचारधारा से जुड़ पार्टी में शामिल हुआ तो जानने और पहचानने वालों ने कहा अब ठीक पार्टी में आ गए हो। इसलिए उन्हें बहुत खुशी है। उन्हें यह नहीं लगता कि वे नई पार्टी में आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed