आरकेएसडी कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें लडक़ों की अंडर-11 आयु वर्ग की बॉक्सिंग की प्रतियोगिता करवाई गई। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 28-30 भार वर्ग में हर्ष ने पहला, 30 से 32 में जगजीत ने प्रथम, 32 से 34 भार वर्ग में प्रिंस कुलतारण ने पहला, 34 से 36 भार वर्ग में कार्तिक कुलतारण स्कूल प्रथम व जाट शाइनिंग स्टार का पारस द्वितीय रहा।
36 से 38 आयु वर्ग में शैमरॉक स्कूल के यशप्रीत ने पहला, राजकीय स्कूल के गौरव ने दूसरा, ×8-40 में पुष्कर ने प्रथम और सुजल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 40-42 भार वर्ग में कृष ने पहला, गौरव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 42-44 भार वर्ग में सागर ने पहला, लक्ष्य ने दूसरा, 46 से 48 भार वर्ग में योगेश ढांडा ने पहला, जतिन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 48-50 भार वर्ग में गुलशन प्रथम व नितिन द्वितीय रहा। कोच विक्रम ढुल व गुरमीत की देखरेख में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ बॉक्सिंग के वरिष्ठ कोच राजेंद्र सिंह ने किया। इस स्पर्धा में विभिन्न भार वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। अमरजीत, अशोक, प्रवीण मलिक, सुनील पीटीआई, महेंद्र पीटीआई व संदीप मौजूद रहे।