फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   hare chaare se bharee troliyaan lekar laghu sachivaalay pahunche kisaan

हरे चारे से भरी ट्रॉलियां लेकर लघु सचिवालय पहुंचे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
hare chaare se bharee troliyaan lekar laghu sachivaalay pahunche kisaan
02-कैथल। चारे से भरी ट्रालियों को बाहर निकलवाते हुए पुलिस। - फोटो : Kaithal
फोटो संख्या-1 व 2
विज्ञापन

हरे चारे से भरी ट्रॉलियां लेकर लघु सचिवालय पहुंचे किसान
टोका संचालकों को नोटिस मिलने के बाद नहीं हुई चारे की खरीद तो किया प्रदर्शन
नप के ईओ बोले-टोका बंद करने नहीं बल्कि सड़क पर चारे न डालने के लिए दिए गए हैं नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर में हरे चारे बेचने वाले टोका संचालकों को प्रशासन की ओर से नोटिस दिए जाने के बाद बृहस्पतिवार को किसानों के हरे चारे की खरीद नहीं की गई। इससे गुस्साए किसानों ने हरे चारे से भरी ट्रॉलियों को सुबह लघु सचिवालय में ले जाकर खड़ा कर दिया। साथ ही प्रशासन पर रोजगार छीनने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उधर, अधिकारियों का कहना है कि शहर में सड़कों पर पशुओं की समस्या के समाधान की दिशा में कदम उठाते हुए टोका संचालकों को सड़क पर चारा न डालने के लिए नोटिस दिए गए हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों की कई बैठकों में नगर परिषद अफसरों को शहर में चल रहे चारे के टोके बंद करवाने के निर्देश दिए जा चुके थे। डीसी प्रदीप दहिया ने नोटिस जारी करने की भी बात कही। तब नगर परिषद की ओर से शहर में चल रहे 31 टोका संचालकों को सड़क पर चारा न डालने के लिए नोटिस जारी किए गए। दूसरी ओर टोका संचालकों का कहना है कि उन्हें टोके बंद करने के लिए कहा गया है। इस कारण बृहस्पतिवार को टोका संचालकों ने हरे चारे की खरीद नहीं की। इससे गुस्साए किसान अपनी ट्रॉलियां लेकर लघु सचिवालय पहुंच गए।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे जब अधिकारी व कर्मचारी अपने वाहनों से लघु सचिवालय पहुंचे तो वे बरसीम, मक्की व अन्य हरे चारे से भरी ट्रॉलियां देखकर हैरान रह गए। सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन से पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इन किसानों में कई टोका संचालक भी शामिल थे। इसके बाद ईओ कुलदीप मलिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। न ही उन्हें टोका बंद करने का नोटिस जारी किया गया है, बल्कि सड़क पर हरा चारा न डालने के लिए नोटिस दिया गया है, ताकि वहां बेसहारा पशु एकत्रित न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी हरपाल, प्रदीप, विक्रम, विक्की, कुलदीप, सुरजीत चहल, वीरेंद्र सहित अन्य ने कहा कि हर रोज 50 से 60 ट्राली हरे चारे की बिक्री शहर में होती है। टोकों से ही हरा चारा खरीद कर लोग पशुओं को डालते हैं और गोशालाओं में ले जाते हैं। कई लोगों की तीन-तीन पीढ़ियां इसी रोजगार के सहारे हैं। यदि टोके बंद हो जाएंगे तो उनके रोजगार का क्या होगा? करीब तीन घंटे के प्रदर्शन के बाद भी जब किसान लघु सचिावलय से नहीं हटे तो डीएसपी ने उन्हें सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद किसान अपनी ट्रालियों को मौके से लेकर चले गए। इस संबंध में ईओ कुलदीप मलिक ने कहा कि टोका संचालकों को सड़कों पर हरा चारा न डालने के संबंध में नोटिस दिए गए हैं। किसानों को किसी तरह का नोटिस नहीं दिया गया। किसानों को बता दिया गया है कि उनके काम पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। वहीं डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि नियमों की पालन सभी को करना होगा। सड़कों से पशुओं को हटाने का कार्य जनहित में किया जा रहा है। यदि कोई उल्लंघन करते पाया गया तो निश्चित तौर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

01-कैथल। चारे की दुकानें खुलवाने की मांग को लेकर लघु सविलय परिसर में प्रदर्शन के दौरान एकत्रित दूक?

01-कैथल। चारे की दुकानें खुलवाने की मांग को लेकर लघु सविलय परिसर में प्रदर्शन के दौरान एकत्रित दूक?- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed