{"_id":"616c4c09704dbd4f3627e568","slug":"har-hit-stores-open-in-khurana-road-kaithal-cheeka-kurad-and-serdha-kaithal-news-knl86787329","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुराना रोड कैथल, चीका, कुराड़ और सेरधा में हर-हित स्टोर खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुराना रोड कैथल, चीका, कुराड़ और सेरधा में हर-हित स्टोर खुले
विज्ञापन
Har-hit stores open in Khurana Road Kaithal, Cheeka, Kurad and Serdha
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को ऑनलाइन 71 हर-हित स्टोरों का उद्घाटन किया, जिसमें जिले के चार स्टोर शामिल हैं। खुराना रोड कैथल, चीका, कुराड़ और सेरधा में हर-हित स्टोर शुरू किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इन हर-हित स्टोर के बनने से जहां आमजन को सस्ता और गुणवत्ता का सामान प्राप्त होगा, वहीं युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध होगा। सरकार ने भविष्य में हरियाणा में पांच हजार स्टोर खोलने का लक्ष्य रखा है।
डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि राज्य सरकार 10 हजार आबादी पर शहरी क्षेत्र में एक स्टोर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में तीन हजार आबादी पर एक स्टोर की व्यवस्था करेगी। जिसके माध्यम से लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध होगा। इस योजना के माध्यम से एग्रो रिटेल स्टोर खोलने के लिए कौशल प्रशिक्षण, आईटी समर्थन, लॉजिस्टिक सेवा, उत्पादों की खरीद, इन स्टोर फिट आउट जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इन स्टोर में लगभग 2 हजार खाद्य पदार्थ, व्यक्तिगत देखभाल और घरेलू देखभाल उत्पाद उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
हरियाणा हर हित स्टोर योजना के माध्यम से उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा एवं रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसके अलावा उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्रदान किए जाएंगे। इन रिटेल स्टोर को खोलने के लिए नागरिकों को फ्रेंचाइजी लेनी होगी। खुराना रोड कैथल स्थित स्टोर के उद्घाटन कार्यक्रम में एसडीएम संजय कुमार, डीएसपी कुलवंत सिंह, डीआईओ दीपक खुराना, हरियाणा एग्रो डीएम दीप चंद, रविंद्र कुमार, गौरव, सुरेश, सतीश, चंद्रभान मौजूद रहे।