फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Happy cards will be made today also on holiday

Kaithal News: आज छुट्टी के दिन भी बनाए जाएंगे हैप्पी कार्ड

Sun, 07 Jul 2024 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 07 Jul 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Happy cards will be made today also on holiday
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नई व्यवस्था के तहत अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के लाभार्थियों के हैप्पी कार्ड अब रविवार को भी बनाए जाएंगे। रोडवेज विभाग की ओर से कैथल बस स्टैंड पर रविवार को भी कार्यालय खुलेगा। इस दिन कर्मचारी लोगों के हैप्पी कार्ड बनवाएंगे। अब सप्ताह में सातों दिन हैप्पी कार्ड का कार्यालय खुला रहेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को अवकाश होने के दौरान कार्ड जारी नहीं किए जाते थे। हालांकि शनिवार को रोडवेज कर्मियों ने कार्ड जारी किए हैं। लोगों को किसी प्रकार की कार्ड लेने में परेशानी न आए। इसके लिए रोडवेज विभाग की तरफ से रविवार को भी कार्ड बांटने का निर्णय लिया है। शुरुआत में लोगों की संख्या ज्यादा होने के कारण लाइनें लगी थी, लेकिन अब लाइनें कम हो गई है।
विज्ञापन


आजकल लोग सुबह नौ बजे से शाम के चार बजे तक कभी भी कार्ड ले सकते है। जिले में करीब 81 हजार हैप्पी कार्ड रोडवेज विभाग की तरफ से वितरित किए जाने हैं। इनमें से 32 हजार के करीब कार्ड बांट दिए गए हैं। शनिवार को शाम के करीब चार बजे तक 800 कार्ड बांटे गए हैं। महिलाओं व बुजुर्गों को अलग से कार्ड वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलेभर में 32 हजार कार्ड बांट दिए है। 81 हजार कार्ड बांटने है। सभी के पास फोन पर संदेश भेजे जा रहे हैं। किसी भी व्यक्ति को कार्ड वितरण में परेशानी नहीं आने दी जा रही है। रविवार को भी कार्ड वितरित करने शुरू कर दिए है। 40 कर्मचारियों की स्पेशल कार्ड वितरण पर ड्यूटी लगाई गई है। सभी लोगों से आह्वान है जल्दी- जल्दी बस स्टैंड कार्यालय पर आकर अपना हैप्पी कार्ड लें। -कमलजीत सिंह, रोडवेज महाप्रबंधक, कैथल।

यह है हैप्पी कार्ड योजना

हरियाणा सरकार ने हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत एक लाख 80 हजार रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए हैप्पी कार्ड की घोषणा की है। इस कार्ड के अंतर्गत लाभार्थी को प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर की मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस योजना की शुरुआत की थी। एक हैप्पी कार्ड के लिए लाभार्थी को 50 का शुल्क देना होगा, जिसके अतिरिक्त कार्ड की लागत 109 रुपये होगी और वार्षिक रख-रखाव के लिए 79 का शुल्क सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।








ॉॉ

परिवार के सभी सदस्यों का हैप्पी कार्ड अलग-अलग बनेगा।हैप्पी कार्ड की पात्रता

आवेदक हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए। इस योजना के तहत, जिन परिवारों की सालाना आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है, वे इसका लाभ उठा सकते हैं। जो परिवार अंत्योदय श्रेणी में आते हैं, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा। उनकी परिवार पहचान पत्र में आय की वेरिफिकेशन होनी चाहिए। हरियाणा सरकार ने हैप्पी कार्ड के लिए एक नया पोर्टल शुरू किया है, जिसके माध्यम से लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed