{"_id":"67f037fa99d57b3eda0633d3","slug":"happy-cards-have-started-getting-recharged-automatically-kaithal-news-c-18-1-knl1004-617270-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ऑटोमेटिक रिचार्ज होने हो गए शुरू हैप्पी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ऑटोमेटिक रिचार्ज होने हो गए शुरू हैप्पी कार्ड
Sat, 05 Apr 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पिछले करीब तीन महीने से हैप्पी कार्ड के रिन्यू होने का इंतजार कर रहे लाभार्थियों के लिए राहत भरा समाचार है, क्योंकि अब हैप्पी कार्ड अन-हैप्पी नहीं रहेंगे। यह रिचार्ज होना शुरू हो चुके हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर से पिछले साल मार्च में हैप्पी कार्ड योजना शुरू की थी। अब नया साल शुरू होने के बाद से हैप्पी कार्ड अपडेट नहीं हो रहे थे। इस कारण इस योजना के लाभार्थियों को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा का लाभ नहीं मिल पा रहा था।
आंकड़ों के मुताबिक, जिले में अब तक दो लाख से अधिक हैप्पी कार्ड के आवेदन आ चुके हैं। इनमें से करीब एक लाख 60 हजार कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।
यह है योजना ः प्रदेश सरकार ने पिछले साल मार्च में ही एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों के लिए हरियाणा रोडवेज में निशुल्क यात्रा देने की योजना शुरू की थी। इसके तहत जिले के करीब दो लाख परिवारों को लाभ मिलना है। इसमें लाभार्थी परिवार रोडवेज की सामान्य बसों में सालाना एक हजार किलोमीटर तक मुफ्त सफर कर पाएंगे। लाभार्थी परिवारों को एक स्मार्ट कार्ड बनाकर दिया गया है। इस कार्ड के माध्यम से ही लाभार्थी हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर तय कर पा रहे हैं। यह रोडवेज में परिचालकों की ओर से प्रयोग की जा रही ई-टिकटिंग मशीनों से जुड़ा है।
विज्ञापन
हैप्पी कार्ड के रिचार्ज होने की सूचना परिचालकों की ओर से मिली है। हालांकि अभी तक इसमें अधिकारिक रूप से कोई सूचना नहीं आई है। डिपो स्तर पर अभी तक इसे रिचार्ज किए जाने की कोई आदेश नहीं मिले हैं। -राजेश कुमार, डीलिंग, हैप्पी कार्ड, कैथल डिपो।
कार्ड बनवाने की प्रक्रिया
हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आवेदक को हरियाणा रोडवेज की आधिकारिक वेबसाइट https://ebooking.hrtransport.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद आवेदन को एप्लाई हैप्पी कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर इसके बाद परिवार पहचान पत्र का नंबर दर्ज कर कैप्चा कोड भरना होगा। अब आधार कार्ड में रजिस्टर नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज कर वेरीफाई करना होगा। अब अप्लाई पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार हैप्पी कार्ड के लिए आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. आवेदन करने के 15 दिन बाद आप अपने नजदीकी रोडवेज कार्यालय में जाकर हैप्पी कार्ड हासिल कर सकते हैं।