{"_id":"67312c0bf437011f9c00c744","slug":"happy-cards-are-not-available-in-rural-areas-kaithal-news-c-245-1-kht1001-123702-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं मिल रहे हैप्पी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं मिल रहे हैप्पी कार्ड
Mon, 11 Nov 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
18 कैथल। कैथल बस स्टैंड का दृश्य। आर्काइव
कैथल। प्रदेश सरकार ने एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले लोगों को एक हजार किलोमीटर तक की निशुल्क यात्रा का लाभ देने के लिए विशेष योजना चलाई है।
इस योजना के तहत विधानसभा चुनाव से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में भी हैप्पी कार्ड वितरित किए जाते थे। परंतु अब ग्रामीण क्षेत्रों में हैप्पी कार्ड का वितरण बंद कर दिया है। ऐसे में अधिकतर लोगों को कैथल बस स्टैंड पर ही हैप्पी कार्ड लेने के लिए आना पड़ता है। हालांकि पूंडरी में विभाग की ओर से हैप्पी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं।
बता दें कि जिले में अब एक लाख नौ हजार 420 लोगों को हैप्पी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। विभाग अनुसार जिला के डिपो पर एक लाख 43 हजार चार हैप्पी कार्ड आ चुके हैं, इनमें से करीब एक लाख नौ हजार 420 लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड दिए जा चुके हैं।
करीब 33 हजार 584 हैप्पी कार्ड लाभार्थियों को दिए जाने का कार्य चल रहा है। कोई भी लाभार्थी कॉमन सर्विस सेंटर पर आवेदन कर सकता है। यह स्मार्ट कार्ड सीधे ई-टिकटिंग प्रणाली से कनेक्ट हैं। योजना के लिए लाभार्थियों की पहचान परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) माध्यम से की जाएगी। हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया पारदर्शी, सरल और ऑनलाइन है।
विज्ञापन
बांटे जा चुके कार्ड : विरेंद्र
कैथल डिपो के यातायात प्रबंधक विरेंद्र पाल स्वामी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी केवल पूंडरी में ही हैप्पी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। जैसे ही आजा अधिकारियों के कुछ निर्देश मिलेंगे तो अन्य जगहों पर भी हैप्पी कार्ड का वितरण शुरू किया जाएगा।