फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Half an acre of land was burnt due to short circuit

Kaithal News: शार्ट सर्किट से आधा एकड़ में जले फाने

Fri, 18 Apr 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 18 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Half an acre of land was burnt due to short circuit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कैलरम के बिजली घर के पास खेत में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से किसान राजकुमार की करीब आधा एकड़ में गेहूं के फाने जल गए। खेतों में काम कर रहे किसानों और स्थानीय लोगों की मुस्तैदी के कारण बिजली घर के नजदीक नेशनल हाईवे पर बनाए गए अस्थायी खरीद केंद्र में रखे गए गेहूं के कट्टे सुरक्षित बच गए।


किसान सलिंदर, बलिंद्र, महेंद्र, व राकेश राकेश ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे खरीद केंद्र के नजदीक अचानक तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ। अचानक उठी चिंगारी से गेहूं के फाने ने आग पकड़ ली। लपटें तेज होने लगी और इसी बीच फायर ब्रिगेड को सूचित भी किया गया। हालांकि मौके पर मौजूद काम कर रहे मजदूर और किसानों की मदद से पेड़ों की टहनियों और ट्रैक्टर एरो के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed