फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hafed starts procurement of Basmati paddy for export

किसानों के काम की खबर: निर्यात के लिए हैफेड ने शुरू की बासमती धान की खरीद, दो लाख क्विंटल खरीद का है लक्ष्य

Fri, 03 Dec 2021 01:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह नसीब सैनी, अमर उजाला ब्यूरो, कैथल हरियाणा
नसीब सैनी, अमर उजाला ब्यूरो, कैथल हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 03 Dec 2021 01:39 AM IST
सार

पहले निर्यातक निजी तौर पर खरीद करते रहे हैं। अब सरकार ने खरीद का कदम उठाया है। कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र और सिरसा से दो लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य है। इससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। खरीद शुरू होने के पहले दिन ही भाव में तेजी दिखी।

विज्ञापन
Hafed starts procurement of Basmati paddy for export
कैथल की मंडी में धान की खरीद करते अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के बासमती उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। हैफेड द्वारा पहली बार निर्यात के उद्देश्य से बासमती धान की खरीद शुरू कर दी गई है। शुरुआती तौर पर करीब दो लाख क्विंटल बासमती धान की मार्केट रेट पर खरीद की जाएगी। इसके बाद इसे सऊदी अरब सहित अन्य जगहों पर निर्यात किया जाएगा। कैथल में गुरुवार से धान की खरीद शुरू करते हुए करीब 2000 क्विंटल धान खरीद की गई। इसके अलावा करनाल, कुरुक्षेत्र और सिरसा से भी बासमती धान की खरीद की जाएगी। 

विज्ञापन


बासमती धान को अब तक निर्यातक निजी तौर पर खरीदते आए हैं। इसके लिए एमएसपी निर्धारित नहीं है। इस धान की कीमतें सभी प्रकार की किस्मों में सबसे ज्यादा रहती हैं, लेकिन इस बार इसकी खरीद कम की जा रही थी। एक बार 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकने के बाद बुधवार और गुरुवार को इसकी कीमतें 3800 रुपये प्रति क्विंटल तक गिर गई थीं। इसी बीच कई दिनों से खरीद की तैयारी कर रही हैफेड एजेंसी ने गुरुवार को इसकी खरीद शुरू कर दी, जिससे मार्केट में तेजी आई और यह 3950 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी, जिससे किसानों को राहत मिली है। 
विज्ञापन


विदित हो कि कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल को धान का कटोरा माना जाता है। यहां की परंपरागत बासमती की खुशबू विदेशों तक मशहूर है। अमेरिका, यूरोप, सऊदी अरब सहित अनेकों देशों में यहां की बासमती का निर्यात होता है, लेकिन यह निर्यात अभी तक केवल निजी व्यापारी करते आए हैं। यह पहला अवसर होगा, जब सरकार चावल का निर्यात करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर: जींद से कुरुक्षेत्र, पानीपत, रोहतक, सोनीपत के लिए चलेंगी यात्री गाड़ियां


हरियाणा हैफेड के चेयरमैन एवं चावल निर्यातक कैलाश भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निर्देश दिया था कि किसानों के हित में जो भी संभव हो वह किया जाए। इसके तहत निर्यात के उद्देश्य से चार जिलों से बासमती धान की खरीद की जाएगी। इसे सऊदी अरब सहित जहां भी संभव हो सकेगा, वहां निर्यात किया जाएगा।

अब तक केवल तरावड़ी मंडी से हैफेड द्वारा आंशिक तौर पर ही बासमती खरीदा जाता था

हैफेड के डीएम सुरेश कुमार ने कहा कि चेयरमैन कैलाश भगत के प्रयासों से यह संभव हो पाया है कि हैफेड द्वारा धान का निर्यात किया जाएगा। कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र व सिरसा जिलों से लगभग 2 लाख क्विंटल बासमती खरीदी जाएगी। अब तक केवल तरावड़ी मंडी से हैफेड द्वारा आंशिक तौर पर ही बासमती खरीदा जाता था, लेकिन इस बार निर्यात की दृष्टि से चार जिलों से खरीद की जाएगी। कैथल में वीरवार को इसकी शुरुआत कर दी गई है। कैथल, पूंडरी व ढांड अनाज मंडियों से इसकी खरीद की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed