फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Had the innocent child not played on the rooftop, his life would have been saved.

Kaithal News: छत पर नहीं खेलती मासूम तो बच जाती जान

Sun, 14 Apr 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 14 Apr 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Had the innocent child not played on the rooftop, his life would have been saved.
कैथल। प्यौदा रोड पर शनिवार को हाई वोल्टेज तार के कारण हुए हादसे के बाद कॉलोनी के लोगों में रोष है। यदि बच्ची छत पर नहीं खेलती तो उसकी जान बच सकती थी। निगम की लापरवाही और छत पर खेलने के कारण नौ साल की नीतू की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में कॉलोनी के लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, हादसे के बाद जोरदार धमाका हुआ और आसपास स्थित मकानों में भी बिजली के कई उपकरण जल गए। कॉलोनी के लोगों ने निगम के खिलाफ अपना रोष जताते हुए कहा कि हाई वोल्टेज तार की इस समस्या को लेकर वे कई बार निगम के अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन इसे नहीं हटाया जा रहा है। इससे पहले भी दो बार हादसे हो चुके हैं। इसके चलते दो युवकों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची नीतू की मां अपने तीन बच्चों के साथ प्यौदा रोड गली नंबर 11 में एक किराये के मकान रह रही है। जिस समय यह हादसा हुआ। उस समय घर पर कोई नहीं था। काॅलोनी के लोगों ने बताया कि वे कुछ दिन पहले भी बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के पास गए थे और उन्हें मकानों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार हटाने का अनुरोध किया था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। हादसे की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और घर में लगी आग को बुझाया। काॅलोनी निवासी सोमा ने बताया कि हादसे के समय धमाके के बाद घर के पंखे व अन्य बिजली के उपकरण खराब हो गए हैं। इसके अलावा कई लोगों के घरों के बाहर लगे बिजली के मीटर भी जल गए हैं। आसपास के लोगों का आरोप है कि इस काॅलोनी के लोगों के बिजली के उपकरण जलने की बात आम हो गई है। कई बार ऐसा हो चुका है और वो निगम के आगे अपना दुखड़ा रो चुके हैं लेकिन समस्या ज्यों की त्यों है।
विज्ञापन


वर्जन-
प्यौदा रोड से जो बिजली की हाई वोल्टेज तार जा रहे हैं। वह जींद रोड स्थित 132 केवी पावर हाउस की है। हाईवोल्टेज तार को हटाने के लिए अभी तक निगम के पास कोई प्रावधान नहीं है। यदि यहां के कॉलोनी के लोग उन्हें लिखित में तार हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दें तो वे उसे आला अधिकारियों तक पहुंचा देंगे। इसके बाद इन तारों को हटाने के लिए आला अधिकारी कुछ फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-परमवीर, एक्सईएन, एचवीपीएनएल, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed