{"_id":"660342c965d06efa7e025534","slug":"gyong-defeated-sismours-team-kaithal-news-c-18-1-knl1004-355662-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ग्योंग ने सिसमौर की टीम को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ग्योंग ने सिसमौर की टीम को दी मात
Wed, 27 Mar 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग कैथल में जिला स्तरीय बॉयज व गर्ल्स सब जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन गांव ग्योंग के सरपंच प्रतिनिधि कर्मवीर सिंह ने किया। इस प्रतियोगिता में आठ लड़के व आठ लड़कियों की कुल 16 टीमों ने भाग लिया। इसमें लडक़ों के मैच में कैथल ने सिसमौर की टीम को 12-10 से हराया। लड़कियों के मैच में ग्योंग टीम ने सिसमौर की टीम को 10-0 से मात दी। रविंद्र व सतीश ने रेफरी की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य जयपाल सिंह ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की लड़कियां सुबह शाम कड़ी मेहनत करती है और अच्छे परिणाम भी लेकर आ रही है। इस अवसर पर नरेंद्र पाल, यतेंद्र, कमलेश रानी, अनूप धीमान, मोहनलाल डीपी, नीतू रानी, नीलम रानी वीटी, मीना शर्मा, रणदीप सिंह, संजय गुप्ता, रामकुमार प्रवक्ता उपस्थित रहे।