फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Guruji will not be able to furlough students while teaching

कैथल: विद्यार्थियों को पढ़ाने के समय गुरुजी नहीं मार सकेंगे फरलो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Guruji will not be able to furlough students while teaching
कैथल। स्कूलों में धूल फांक रही बायोमीट्रिक मशीन की अब विभाग को फिर याद आ गई है। विभाग ने इन मशीनों को ठीक करवाकर चालू हालत में रखने को कहा है ताकि कोई अध्यापक विद्यार्थियों को पढ़ाने के समय में फरलो न मार सके। शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को पत्र जारी कर बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत शिक्षकों को स्कूलों में आने और जाने के समय बायोमीट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। ऐसा नहीं करने वालों को गैरहाजिर माना जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सरकार के निर्देशानुसार वर्ष 2017-18 में विभाग ने बायोमीट्रिक हाजिरी के लिए स्कूलों में मशीनें लगवाई थी। उस समय बायोमीट्रिक हाजिरी शुरू तो की गई, लेकिन कोरोना काल में यह व्यवस्था बंद हो गई थी। अब विभाग ने एक बार फिर इसे शुरू करवाने का निर्णय लिया है। विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने भी इसे लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अवगत करवाया है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूलों में स्टाफ भी नियमों का पालन करे।
विज्ञापन

फिलहाल ज्यादातर स्कूलों में बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने की मशीनें बंद पड़ी हैं। कई जगह तो इन्हें खराब होने के बाद ठीक तक नहीं करवाया गया है। जहां ये मशीनें चालू हालात में हैं, वहां भी इनका पूर्ण रूप से प्रयोग नहीं हो रहा। इनका पूर्ण प्रयोग होने से कोई भी शिक्षक या कर्मचारी तभी हाजिर माना जाएगा, जब बायोमीट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी ने कहा कि विभाग की ओर से इस संबंध में पत्र आया है। सभी स्कूलों के स्टाफ के लिए नियमों का पालन अनिवार्य है। अनदेखी करने वाले कर्मचारी किसी प्रकार की विभागीय कार्रवाई के लिए स्वयं जिम्मेवार माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed