फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Guru Diksha given to hundreds of families in concluding

24 कुंडीय महायज्ञ का हुआ समापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Guru Diksha given to hundreds of families in concluding
कैथल। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार ट्रस्ट की तरफ से सेक्टर 19 के सामुदायिक केंद्र में चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ रविवार को संपन्न हुआ। इस मौके पर सैकड़ों परिवारों को गुरु दीक्षा दी और यज्ञोपवीत किया। यज्ञ के तहत दोपहर के समय भंडारा भी लगाया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन मुख्य यजमान एवं अध्यक्ष बृज भूषण सिंगला एवं उमा सिंगला रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री परिवार के मुख्य प्रबंधक ट्रस्ट सूरजभान शर्मा ने की। इस दौरान शांतिकुंज से आई टोली नायक बाल स्वरूप शर्मा ने सैकड़ों परिवारों को गुरु दीक्षा दी व यज्ञोपवीत किया। शांतिकुंज गायत्री परिवार की तरफ से संचालित देव संस्कृति विश्वविद्यालय स्थापित है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय में हजारों छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं, जो मनुष्य में देवताओं का उदय, स्वच्छ मन, वसुधेव कुटुंबकम की भावना को अपने जीवन में उतार कर एक सभ्य समाज की स्थापना करने में भागीदारी निभाते हैं। बाल स्वरूप शर्मा ने गायत्री मंत्र को गुरु मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में प्रत्येक को गुरु धारण करना चाहिए, क्योंकि वह गुरु ही होता है जो अज्ञान रूपी अंधकार से मनुष्य को ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाता है।
विज्ञापन

गायत्री परिवार द्वारा स्थापित ब्रह्मवर्चस ऐसा शोध संस्थान है। जिसमें यज्ञ से व मंत्र उच्चारण से वैज्ञानिक आधार पर मानव शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव को देखा जाता है। इसमें जाना जाता है कि यज्ञ व मंत्रोच्चारण से क्या परिवर्तन आया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य यजमान रहे उमा सिंगला एवं बृज भूषण सिंगला, राजीव गुप्ता एवं कमलेश गुप्ता को भी सम्मानित किया। इस मौके पर मास्टर नूरिया राम, चरण दास गुप्ता, सुलेख चंद, भीम दत्त शर्मा, श्याम लाल बंसल, महेंद्र धीमान, हुकम चंद शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, विमल सिंगला, रविंद्र राणा ककेहडी, रविंद्र राणा यमुनानगर, पवन सिंगला, आरएल जैन, कमलेश वर्मा, दीपिका बंसल, मीना रानी, नीतू रानी, रितु रानी, अमित राणा, भूपेंद्र रोहिल्ला, राज कृष्ण शर्मा, राजकुमार मित्तल, रामदिया, डॉक्टर गुलाब सिंह, डॉक्टर जीएल चावला, ईश्वर सिंह राणा, गुलाब सिंह, सुनीता शर्मा, राकेश कुमार भारद्वाज, महीपाल कौशिक, जगमोहन बिंदलिंश, सतपाल मंगला, प्रदीप शर्मा अधिवक्ता, निर्मला बंसल व अशोक कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed