फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Guru Baleshwaranand is carrying forward the ideology of Brahmanand: Kalyan

ब्रह्मानंद की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे गुरु बलेश्वरानंद : कल्याण

Fri, 05 Sep 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 05 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Guru Baleshwaranand is carrying forward the ideology of Brahmanand: Kalyan
03 पूंडरी। श्री गुरु ब्रह्मानंद आश्रम बणी में स्वामी बलेश्वरानंद सरस्वती महाराज के जन्मोत्सव पर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। श्री गुरु ब्रह्मानंद आश्रम, बणी में स्वामी बलेश्वरानंद सरस्वती महाराज के 83वें जन्मोत्सव पर “एक शाम गुरुओं के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण मुख्य अतिथि और पूंडरी विधायक सतपाल जांबा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने आश्रम में पहुंचकर संतों व गुरुओं का आशीर्वाद लिया।

हरविंद्र कल्याण ने जन्मोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि गुरुओं का जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि गुरु ब्रह्मानंद ने बेटियों की शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल दिया। उनकी यही विचारधारा और शिक्षाएं आज गुरु बलेश्वरानंद महाराज आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरुजी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में अहम योगदान दिया। आज के युवाओं में अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने की जरूरत है। “यदि व्यक्ति के पास अच्छे संस्कार और शिक्षा है, तो वह समाज और राष्ट्र निर्माण में सार्थक भूमिका निभा सकता है।” हरविंद्र कल्याण ने कहा कि उन्हें जीवन में जो अवसर और जिम्मेदारियां मिली हैं, वे गुरुजनों के आशीर्वाद का ही परिणाम हैं।
विज्ञापन


विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि गुरु बलेश्वरानंद जी समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं। “यह संसार दुखों का घर है। यदि हमें सच्चा सुख पाना है तो संतों की शरण में जाना होगा। पूर्ण संत का जीवन का उद्देश्य ही यही है कि वे हमें भवसागर से पार लगाएं।” उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को ऐसे सत्संगों से जोड़ना चाहिए ताकि उनमें अच्छे संस्कार विकसित हों। संस्कारी बच्चा जीवन को सफल बना सकता है, जबकि दुराचारी बच्चा परिवार की संपत्ति और मेहनत से कमाया धन भी बर्बाद कर सकता है। उन्होंने कहा कि समाज को मार्ग दिखाने वाले संतों के हम सौभाग्यशाली साक्षी हैं। वे निस्वार्थ समाज सेवा कर रहे हैं और हमें भी उनके मार्ग पर चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में भजन संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें कलाकारों ने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर महात्मा दयानंद, पूंडरी नगर पालिका चेयरपर्सन बबली गोस्वामी, आश्रम प्रबंधक राजपाल, संदीप आर्य, भगवान देव, रकम सिंह, अनिल आर्य, राजकुमार वालिया, अमित कुमार, अक्षय पाल, छत्रपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed