फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gurdeep from PM SHRI Government Girls' Senior Secondary School, Siwan, secures first place in the essay competition.

Kaithal News: निबंध प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन की गुरदीप प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Gurdeep from PM SHRI Government Girls' Senior Secondary School, Siwan, secures first place in the essay competition.
खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी। स्कूल
कैथल। सीवन के राजकीय स्कूल में खंड स्तरीय विभिन्न जागरूकता और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 30 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने पेंटिंग, स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग, कार्टून मेकिंग, निबंध लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर निर्णायक मंडल की भूमिका में बहादुर सिंह, संदीप दुहन, भूपेंद्र कौर एवं रनजीत कौर उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन करते हुए उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन किया। खंड शिक्षा अधिकारी अनिल छाबड़ा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देती हैं। प्रधानाचार्य नरेश ढुल एवं हरदयाल सिंह अरोड़ा पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे
निबंध प्रतियोगिता (कक्षा 6 से 8 वर्ग):
प्रथम स्थान — गुरदीप कौर, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीवन।
निबंध प्रतियोगिता (कक्षा 9 से 12 वर्ग):
प्रथम स्थान — शिवानी, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीवन।
द्वितीय स्थान — अनिकेत, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीवन।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान — वंशिका, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीवन।
द्वितीय स्थान — लविश, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीवन।
कार्टून मेकिंग प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान — देव, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीवन।
द्वितीय स्थान — खुशी, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीवन।
वाद-विवाद प्रतियोगिता (कक्षा 9 से 12 वर्ग):
प्रथम स्थान — राधिका, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीवन।
वाद-विवाद प्रतियोगिता (कक्षा 6 से 8 वर्ग):
प्रथम स्थान — गुरनीत कौर, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीवन।

खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी। स्कूल

खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी। स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed