{"_id":"6442ee9ec25b47bf070dfbe7","slug":"guhla-kharkan-road-will-be-repaired-with-470-crores-kaithal-news-c-18-1-97866-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गुहला खरकां रोड 4.70 करोड़ से होगी दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गुहला खरकां रोड 4.70 करोड़ से होगी दुरुस्त
Sat, 22 Apr 2023 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। लंबे समय से जर्जर गुहला खरकां रोड का निर्माण कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया। हलका विधायक ईश्वर सिंह ने विधिवत रूप से पूजा करवाने के बाद नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि 16 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 4 करोड़ 70 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। विधायक ने बताया कि इस सड़क पर गुहला के दर्जनों गांव मौजूद होने के साथ यह गुहला को पंजाब के साथ भी जोड़ता है।
उन्होंने बताया कि चीका-कैथल रोड फोरलेन बनाने की मंजूरी आ चुकी है, लेकिन यह सड़क बहुत ही जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। इसके चलते पर वाहनों का चलना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि फारेलेन बनने से पहले पौने नौ करोड़ रुपये की लगात से इस सड़क को नया बनाया जाएगा।इस मौके पर पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ गुरप्रीत सिंह, जेई हन्नी वर्मा, विजय कंसल, मुकेश शर्मा, राजीव शर्मा, जरनैल सिंह, राजपाल राणा आदि मौजूद रहे। संवाद