फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Guard and female worker died in the accident

Kaithal News: हादसे में गार्ड और महिला श्रमिक की मौत

Tue, 28 Apr 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 28 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Guard and female worker died in the accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/पिहोवा (कुरुक्षेत्र)। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर तेज गति से आ रही राजस्थान नंबर की कार की टक्कर लगने से महिला समेत गार्ड समेत दो लोगों की मौत हो गई।

लाडवा फार्म के पास हाईवे पर कार ने पहले गार्ड अमित लाल (53) को टक्कर मारी, जिससे गार्ड हाईवे के बीच बने पुल से नीचे गिर गया और उसकी तत्काल मौत। इसके बाद कार चालक महिला श्रमिक सलीना (44) को घसीटते हुए दूर तक ले गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस कार जब्त कर चालक की तलाश कर रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पिहेवा के सारसा गांव के रहने वाले अमित लाल हाईवे पर संकेत लगाकर ड्यूटी कर रहे थे, तभी गंगहेड़ी की ओर से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह हाईवे से उछलकर बीच में बने पुल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर लगने से कार बेकाबू हो गई और हाईवे पर काम कर रही कैथल के सलीम मदूदपुर गांव की रहने वाली सलीना को टक्कर मारी। इससे महिला कार के अगले हिस्से में फंस गई। आरोपी ड्राइवर भागने की कोशिश में सलीना को खींचते हुए 50-100 मीटर तक ले गया। तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पाकर एंबुलेंस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को म़ृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलीना ने पिछले साल ही की थी बेटी की शादी

पिहोवा। सलीना की बहन रजनी निवासी हमीरा ने बताया कि बहन ने पिछले साल दिसंबर में ही बेटी प्रीति की शादी की थी। पिछले सप्ताह ही बेटी फेरा डालने के लिए घर आई थी। करीब डेढ़ महीना पहले बेटे सूरज को कर्ज लेकर स्पेन भेजा था।


मृतक अमित लाल इकलौता कमाने वाला था। अमित लाल के बेटा हिमांशु, बेटी मानसी और स्वाति अभी पढ़ रहे हैं, जबकि पत्नी नीलम गृहिणी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मंगलार को शवों का पोस्टमॉर्टम करवाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed