{"_id":"65187999975e748e9c026857","slug":"gps-is-there-in-trucks-non-essential-lifting-becomes-a-compulsion-kaithal-news-c-18-1-knl1004-231606-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रकों में जीपीएस है जरूरी उठान न होना बनी मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रकों में जीपीएस है जरूरी उठान न होना बनी मजबूरी
Sun, 01 Oct 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सरकार के निर्देशों के अनुसार, सरकारी खरीद किए गए धान को राइस मिल तक पहुंचाने के लिए जीपीएस अनिवार्य रूप से लागू किया गया है। चूंकि अभी तक सभी ट्रकों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा सकी है इसलिए शहर की नई अनाज मंडियों में छह दिन बाद भी उठान की सही व्यवस्था नहीं बन सकी है। हालांकि मार्केट कमेटी सचिव का दावा है कि पीआर किस्म के धान की करीब दो लाख क्विंटल की आवक हो चुकी है। इसमें से 70 हजार क्विंटल धान का उठान हो चुका है।
मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक केवल शहर की नई अनाज मंडी में माल ढुलाई कर रहे 40 ट्रकों पर ही जीपीएस सिस्टम लगा है। इस पर ट्रक यूनियन की मांग है कि यह जीपीएस संबंधित ठेकेदार की तरफ से लगाए जाने चाहिए। इस समस्या के कारण अब किसान से लेकर आढ़ती तक परेशान हो चुके हैं। मार्केट कमेटी के अधिकारियों का कहना है जल्द ही सभी ट्रकों में जीपीएस की व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
आढ़ती धर्मपाल ने कहा कि यदि सरकार ट्रैक्टर और ट्रालियों में ही जीपीएस लगाकर धान का उठान करने की अनुमति दे दो 70 प्रतिशत से अधिक परेशानी आढ़तियों और राइस मिलरों की खत्म हो जाएगी। कहा कि सरकार को इस समस्या का जल्द ही निदान करना चाहिए।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी के सचिव बसाऊ राम ने कहा कि अभी तक मंडियों में दो लाख क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसमें से करीब 70 हजार क्विंटल धान का उठान हो चुका है। अगले से एक से दो दिन तक ट्रकों में जीपीएस की व्यवस्था भी कर दी जाएगी।