{"_id":"61799c39c58c3f74c534c487","slug":"government-college-team-won-in-science-quiz-competition-kaithal-news-knl87904063","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय की टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन
Government College team won in Science Quiz Competition
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय प्रांगण में जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वाधान में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या प्रो. सुनीता अरोड़ा ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के संयोजक प्रो. देवेंद्र ने बताया कि जिलेभर के विभिन्न महाविद्यालयों से 10 टीमों ने इसमें भाग लिया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले महाविद्यालय में आरकेएसडी महाविद्यालय कैथल, आईजी महिला महाविद्यालय कैथल, डीएवी कॉलेज चीका, चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी और डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय कै थल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विज्ञान से संबंधित प्रश्नावली विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत की गई। इसमें विजुअल राउंड, रेपिड फायर राउंड, पिक्चर राउंड तथा प्रश्नावली संबंधी अनेक प्रश्न प्रतिभागियों से पूछे गए। इसके साथ साथ महाविद्यालय के दर्शकों में बैठे विद्यार्थियों ने भी इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
उन्होंने उन प्रश्नों के उत्तर दिए जिन प्रश्नों के उत्तर टीमें नहीं दे सकी और पुरस्कार भी प्राप्त किए।
महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या सुनीता अरोड़ा ने कहा कि विज्ञान की ही देन है कि प्रत्येक मनुष्य के पास पल-पल की सूचनाओं का भंडार उसकी मुट्ठी में है। संचालन रूपाली चुघ ने किया और क्विज मास्टर की भूमिका डा. नीलम ने निभाई। इस अवसर पर डॉ. रोजी गुप्ता, डा. नविता, प्रो. हिमांशु, सोनिया, सीमा जांगडा, राकेश शर्मा, हंसराज, अमित कुमार, पूनम, प्रो. विरेंद्र खटकड़, डॉ. मेहर सिंह, अमित पाहवा, मदनपाल, मीनु गुप्ता, मंजू, इंद्रपाल व सीमा मौजूद रही। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की टीम, द्वितीय स्थान पर आकेएसडी कॉलेज की टीम रही और तृतीय स्थान पर डॉ. भीम राव आंबेडकर की टीम रही।