{"_id":"63dab546706e5d358a09513b","slug":"got-the-gift-of-railway-overbridge-kaithal-news-knl1347241113-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रेलवे ओवरब्रिज की मिली सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रेलवे ओवरब्रिज की मिली सौगात
विज्ञापन
ढांड रोड स्थित गांव टीक के रेलवे उपरगामी पुल का उद्धाटन करते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व साथ
- फोटो : Kaithal
कैथल। जाट शिक्षा समिति के वार्षिकोत्सव में बुधवार को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्र सरकार के हरियाणा सरकार की तर्ज पर गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने के फैसले का स्वागत किया। साथ ही कहा कि इससे युवाओं का भविष्य बदलेगा। वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने इस मौके पर संस्थान के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। साथ ही जाट कॉलेज को दो-तीन दिन में स्थायी एनओसी दिलवाने, अत्याधुनिक कोचिंग सेंटर खोलने के लिए 51 लाख व हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक केंद्र शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
इससे पूर्व उन्होंने संस्थान के संस्थापक सर छोटू राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दीप जला कार्यक्रम की शुरुआत की। एडहॉक समिति के संयोजक सतबीर मलिक जाखौली, पूर्व प्रधान एवं सदस्य बलवान कोटड़ा, बलराज नौच, राजेंद्र ढुल एडवोकेट, अवतार चीका, जेपी जागलान व सूरज के अलावा समाज के लोगों ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम से ही डिप्टी सीएम ने टीक गांव में 38 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि से बने रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल में युवाओं को घर द्वार पर वर्तमान परिवेश के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर देने के लिए 25 सितंबर को गांव बाछौद से पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल की जयंती पर डिजिटल लाइब्रेरियां खोलने की महत्वपूर्ण परियोजना लागू की गई थी। अब इस परियोजना को केंद्र सरकार ने भी अपनाया है और ग्रामीण आंचल में डिजिटल लाइब्रेरियां खोलने की घोषणा की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जाट शिक्षण संस्थान अपने परिसर में बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए केंद्र स्थापित करें, ताकि बच्चे यूपीएससी, एचपीएससी, नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के लिए तैयारी कर सकें। इसके लिए वे 51 लाख रुपये की सहायता देंगे। ऐसा कोचिंग सेंटर बनाएं कि कोटा के लोग यहां देखने आएं। उन्होंने कहा कि जाट कॉलेज की मान्यता को वे एक या दो दिन में स्थायी करवा देंगे।
उन्होंने अपने दादा ताऊ देवीलाल की पेंशन लागू करने, काम के बदले अनाज, किसान कर्ज माफी, जच्चा-बच्चा राहत योजना जैसी कई योजनाओं को याद किया और उनके योगदान को नमन किया। साथ ही कहा कि कोचिंग सेंटर का नाम चौधरी देवी लाल के नाम से हो। उन्होंने संस्था को नए कोर्स दिलवाने में भी मदद का एलान किया। उन्होंने यह भी कहा कि यहां हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक केंद्र शुरू करें। वे इसके लिए पांच लाख रुपये देंगे।
समिति कनवीनर सतबीर मलिक जाखौली ने संस्था की उपलब्धियां बताईं। वहीं पूर्व प्रधान एवं सदस्य बलवान कोटड़ा ने मांगपत्र पढ़ा। जिसमें ऑडिटोरियम बनाए जाने की मांग रखी थी। इस मांग के बदले डिप्टी सीएम ने कोचिंग सेंटर बनाने की घोषणा की। विधायक ईश्वर सिंह ने संस्थान में कमरों की बजाय कोचिंग सेंटर खोलने की सलाह दी।