{"_id":"e07adbfc112e3e5c49def470206c124a","slug":"got-dengue-larva-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्वार्टरों में मिला डेंगू का लारवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे क्वार्टरों में मिला डेंगू का लारवा
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बढ़ते डेंगू के प्रकोप के बाद स्वास्थ्य विभाग उलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर की कई कॉलोनियों में डेंगू फैलाने वाले मच्छर की तलाश की।
यहां रेलवे क्वार्टरों में डेंगू का लारवा मिला। इसी क्वार्टर के समीप कमल कॉलोनी में भी सोमवार को डेंगू का लारवा मिला था। अब विभाग यहां विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेगा।
सोमवार को अमर उजाला में प्रकाशित समाचार कैथल में डेंगू का डंक समाचार प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर की कई कॉलोनियों में डेंगू फैलाने वाले मच्छर की तलाश की।
विज्ञापन
सबसे पहले कमल कॉलोनी में तथा बाद में कॉलोनी के समीप रेलवे क्वार्टरों में विभागीय कर्मचारियों ने पानी में डेंगू के लारवा की जांच की। यहां एक क्वार्टर में खड़े पानी में डेंगू का लारवा मिला।
उल्लेखनीय है कि अभी तक जिले में छह लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 10 के रक्त की जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 2 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। शेष की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
दिन में काटता है मच्छर
एमपीएचडब्ल्यू सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलोनी में डेंगू का लारवा पाया गया है। यह लारवा शीघ्र ही प्यूपा में तबदील हो जाता है। इसके बाद मच्छर में।
यह मच्छर साफ पानी में पनपता है। वाटर कूलर व पानी की टंकियों की नियमित रूप से सफाई की जानी चाहिए। यह मच्छर दिन में काटता है।
कमल कॉलोनी में बनाए गए रेलवे के क्वाटर नंबर-17 व 17-ई में डेंगू का लारवा पाया गया। यहां दवा का छिड़काव कर दिया है। अभियान के दौरान कॉलोनी में 15 घरों में, 18 टंकियां, 8 जलस्टोरेज टेंक व 12 गड्डों सहित 21 कंटेनरों को चैक किया गया। इनमें से 2 कूलरों व 2 कंटेनरों में डेंगू का लारवा पाया गया।
फोगिंग का शेड्यूल जोरी
विभाग की डेंगू प्रभावित इलाके में विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पूरे शहर में फोगिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। लोग भी इस बीमारी को लेकर जागरूक हों। ताकि इससे बचा जा सके।
डॉ. देवेंद्र गोयल, डिप्टी सीएमओ, कैथल