Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   God always stands ready to protect His devotees: Jaya Kishori

भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए हमेशा खड़े रहते हैं : जय किशोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
God always stands ready to protect His devotees: Jaya Kishori
श्रीमद्भागवत कथा में बाल कृष्ण कन्हैया को माखन खिलाते हुए आचार्य सुनील निकुंज भारद्वाज। संवाद
गुहला चीका। श्री विश्वकर्मा मंदिर चीका में आचार्य सुनील निकुंज भारद्वाज के सानिध्य में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में चौथे दिन साध्वी कथा वाचिका जय किशोरी ने गोवर्धन पूजा का अत्यंत भावपूर्ण व मार्मिक वर्णन किया। कथा पंडाल में बैठे श्रद्धालु गोवर्धन लीला को सुनकर भावविभोर हो गए और बार-बार जय गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाते रहे। साध्वी जय किशोरी ने कहा कि भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए हमेशा खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ब्रज में सभी लोग हर वर्ष इंद्र की पूजा करते थे। भगवान श्रीकृष्ण ने नंद बाबा और ब्रजवासियों से पूछा कि आप इंद्र की पूजा क्यों करते हैं। तब ब्रजवासियों ने कहा कि इंद्र वर्षा करते हैं जिससे अन्न पैदा होता है और गायों को चारा मिलता है। इस पर श्रीकृष्ण ने समझाया कि वर्षा तो भगवान की कृपा से होती है लेकिन हमारे प्रत्यक्ष देवता तो गोवर्धन पर्वत हैं। गोवर्धन पर्वत से ही गायों को घास मिलती है, वनों से औषधियां मिलती हैं और प्रकृति का संतुलन बना रहता है। इसलिए हमें इंद्र के बजाय गोवर्धन की पूजा करनी चाहिए। भगवान की बात मानकर ब्रजवासियों ने इंद्र की पूजा छोड़कर गोवर्धन पर्वत की पूजा की। छप्पन भोग लगाए गए, गिरिराज जी का पूजन किया गया और गायों की सेवा की गई। इससे क्रोधित होकर इंद्र ने मूसलाधार वर्षा शुरू कर दी। सात दिन तक लगातार बारिश होती रही। ब्रज में चारों ओर जल ही जल भर गया। ब्रजवासी घबराकर भगवान श्रीकृष्ण की शरण में पहुंचे। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया और सभी ब्रजवासियों को उसके नीचे शरण दी।
विज्ञापन

कथावाचिका ने कहा कि सात दिन तक श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर धारण किया। इंद्र का अहंकार टूट गया और उसने भगवान से क्षमा मांगकर उनकी पूजा की। साध्वी जी ने कहा कि गोवर्धन लीला हमें यही संदेश देती है कि हमें प्रकृति की पूजा करनी चाहिए। पर्वत, नदी, वृक्ष, गाय और पर्यावरण ही हमारे सच्चे देवता हैं। आज मनुष्य प्रकृति को नष्ट कर रहा है जिसके कारण बाढ़, सूखा और प्रदूषण जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। यदि हम गोवर्धन की तरह प्रकृति की रक्षा करेंगे तो प्रकृति भी हमारी रक्षा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान ने गोवर्धन उठाकर यह भी बताया कि जब भक्त सच्चे मन से पुकारता है तो भगवान स्वयं आकर उसे संकट से बचाते हैं। इंद्र का अहंकार टूटना यह बताता है कि पद, शक्ति और धन का अहंकार कभी टिकता नहीं है। विनम्रता ही मनुष्य को भगवान के करीब ले जाती है। कथा के दौरान गोवर्धन पर्वत की झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज को छप्पन भोग अर्पित किए और अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। अंत में आरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

श्रीमद्भागवत कथा में बाल कृष्ण कन्हैया को माखन खिलाते हुए आचार्य सुनील निकुंज भारद्वाज। संवाद

श्रीमद्भागवत कथा में बाल कृष्ण कन्हैया को माखन खिलाते हुए आचार्य सुनील निकुंज भारद्वाज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed