{"_id":"62b4cb368b865f68b841cf74","slug":"glow-of-bhim-award-seen-in-ajit-nagar-and-rajound-kaithal-news-knl1124626176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीत नगर और राजौंद में दिखी भीम अवार्ड की ‘चमक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीत नगर और राजौंद में दिखी भीम अवार्ड की ‘चमक’
विज्ञापन
23- कैथल। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मनोज कुमार को भीम अवार्ड से सम्मानित करते राज्यपाल बंडारू दत्तात्?
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। पंचकूला में आयोजित सम्मान समारोह में बृहस्पतिवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गांव अजीत नगर के पैरा ओलंपिक विजेता खिलाड़ी हरविंद्र सिंह और राजौंद निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मनोज कुमार को भीम अवार्ड दिया। हरियाणा का सर्वोच्च खेल पुरस्कार मिलने पर दोनों खिलाड़ियों के क्षेत्रोें में खुशी जताई गई। क्षेत्रवासियों ने कहा कि इससे स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
गौरतलब है कि भीम अवार्ड हरियाणा का सर्वोच्च खेल पुरस्कार है, जिसे राष्ट्रीय खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड के समकक्ष माना जाता है। इस पुरस्कार में पांच लाख रुपये की राशि, एक स्मृति चिह्न के रूप में भीम की प्रतिमा, सम्मान पत्र आदि प्रदान किया जाता है। अब दोनों खिलाड़ी रोडवेज में भी निशुल्क यात्रा कर सकेेंगे।
पैरालंपिक खिलाड़ी हरविंद्र सिंह
पैरालंपिक खेलों में तीरंदाजी में देश को स्वर्ण पदक दिलवाया। पिछले वर्ष राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया था। वर्ष 2020 में टोक्यो में आयोजित पैरालंपिक में तीरंदाजी में कांस्य जीते थे। इससे पहले 2018 में इंडोनेशिया में हुई एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए रिकर्व इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। एशियन पैरा चैंपियनशिप 2019 में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
बॉक्सर मनोज कुमार
राजौंद निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मनोज कुमार कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा मनोज लंदन ओलंपिक 2012 और रियो ओलंपिक 2016 में भाग ले चुके हैं। वे पांच बार बॉक्सिंग में पांच बार विश्व चैंपियनशिप में भी हिस्सा ले चुके हैं। वर्ष 2017 में उन्हें बेस्ट मुक्केबाज अवार्ड और वर्ष 2014 में अर्जुन अवार्ड ले चुके हैं।

22- कैथल। अपने पिता सरदार परमजीत के साथ पैरा ओलंपिक विजेता खिलाड़ी हरविंद्र सिंह- फोटो : Kaithal