{"_id":"68e96340c1b63136450efdd0","slug":"global-role-model-award-to-pgt-science-surendra-sharma-kaithal-news-c-245-1-kht1001-139135-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पीजीटी साइंस सुरेंद्र शर्मा को ग्लोबल रोल मॉडल अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पीजीटी साइंस सुरेंद्र शर्मा को ग्लोबल रोल मॉडल अवार्ड
Sat, 11 Oct 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
पीजीटी साइंस सुरेन्द्र कुमार शर्मा को सम्मानित।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजकीय माध्यमिक विद्यालय अटेला (कैथल) में कार्यरत पीजीटी साइंस सुरेंद्र कुमार शर्मा को शिक्षा, विज्ञान और समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए ग्लोबल रोल मॉडल अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राह ग्रुप फाउंडेशन द्वारा जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर स्थित पीएम श्री स्कूल (लाल चौक) में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राह ग्रुप फाउंडेशन के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ ने बताया कि इस वर्ष देशभर से 61 प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र कुमार शर्मा न केवल विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि जगाते हैं, बल्कि उन्हें नैतिक मूल्यों, जीवन दर्शन और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति भी प्रेरित करते हैं। गांव बाबा लदाना (कैथल) के मूल निवासी सुरेंद्र शर्मा को प्रेरणा अपने पिता श्री हुकमचंद शर्मा से मिली, जो समाजसेवा और ईमानदारी के लिए प्रसिद्ध हैं।
रोल मॉडल प्रधान रहा आयोजन
राह ग्रुप फाउंडेशन के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ ने बताया कि इस बार का समारोह पूरी तरह “रोल मॉडल प्रधान” रहा, जिसमें अवार्डियों की उपलब्धियों, संघर्षों और प्रेरक जीवन कहानियों को मंच से साझा किया गया। इस अवार्ड समारोह को एक शिक्षाप्रद और सांस्कृतिक यात्रा का रूप भी दिया गया। सभी प्रतिभागियों को डल झील, निशात बाग, शालीमार बाग, चश्मा शाही, शंकराचार्य मंदिर, वुलर झील, गुलमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया गया। साथ ही एयर ट्रैवल और वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा का अनुभव भी दिलाया गया। सात दिन की यह यात्रा सभी अध्यापकों के लिए यादगार रही।
विज्ञापन
पिता से मिली प्रेरणा
देश का पैसा देश में... एक्सप्लोर इंडिया अभियान
राह ग्रुप फाउंडेशन का आयोजन पहले थाईलैंड में होना तय था, लेकिन संस्था ने “देश का पैसा देश में” नीति अपनाते हुए इसे यहां आयोजित किया। इससे पर्यटन, होटल, हस्तशिल्प और रोजगार से जुड़ी उद्योगों को प्रोत्साहन मिला और प्रतिभागियों को भारत की सांस्कृतिक विविधता व कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से जानने का अवसर मिला।