फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Giving message of environmental protection by cycling

Kaithal News: साइकिल चलाकर दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sat, 03 Jun 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 03 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Giving message of environmental protection by cycling
कैथल। शनिवार (3 जून) को दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाएगा। राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हरियाणा पुलिस के उप निरीक्षक एवं हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा साइकिल चलाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन


विश्व साइकिल दिवस मनाने के पीछे कई उद्देश्य और फायदे हैं। दरअसल, साइकिल हमारे पर्यावरण के लिए फायदेमंद हैं तो वहीं साइकिल चलाना सेहत के लिए भी लाभकारी है। यही फायदे देखते हुए डॉ. अशोक कुमार वर्मा पर्यावरण संरक्षण तथा नशे के खिलाफ साइकिल से जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इसके तहत उन्होंने अलग-अलग तीन चरणों में कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, अंबाला, दिल्ली व जींद सहित विभिन्न गांवों व शहरों के शिक्षण संस्थानों में जाकर जागरूकता संदेश दिए।
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने कैथल जिले में 10 अप्रैल २०२३ से अपनी साइकिल संदेश यात्रा शुरू की। विश्व साइकिल दिवस पर संदेश देते हुए डॉ. अशोक वर्मा ने कहा, आओ साइकिल से सफर तय करें, ईंधन बचाएं पर्यावरण सुधारें व स्वास्थ्य को सुधारने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सुरक्षा व यातायात नियमों की दी जानकारी
कैथल। यातायात थाना प्रभारी एसआई रमेश कुमार व साइबर थाना से एएसआई रविंद्र कुमार की टीम ने कैथल आईटीआई में जाकर छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा व यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी।


एएसआई रविंद्र ने विद्यार्थियों को समझाया कि ओटीपी शेयर न करें व अपनी निजी जानकारी किसी को न बताएं। फोन और एप को हमेशा नए वर्जन के साथ अपडेट रखें और सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर जरूरत से ज्यादा निजी जानकारियां शेयर न करें। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्प डेस्क नंबर 1930, बैंक, पुलिस स्टेशन में शिकायत दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed