फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Giving benefit of additional pay hike to clerical category to be determined: Savitri

लिपिकीय वर्ग को अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ प्रदान कर निर्धारित किया जाए : सावित्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Giving benefit of additional pay hike to clerical category to be determined: Savitri
मांगाें को लेकर ज्ञापन सौंपते लिपिक वर्ग। स्वयं
कैथल। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन सम्बंध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला कमेटी की बैठक डीईईओ कार्यालय में राज्य उपप्रधान सावित्री देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त विभाग हरियाणा सरकार चंडीगढ़ की ओर से जारी आदेश के अनुसार बैच से पूर्व के वरिष्ठ लिपिकों को 3 अतिरिक्त वेतन वृद्धि और 2020 बैच के लिपिकों को 2 अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ प्रदान किया जाना निर्धारित हुआ है।
विज्ञापन

पात्र लिपिक वर्गीय कर्मियों के वेतन निर्धारण व अतिरिक्त वेतन वृद्धि से संबंधित मामले डीईओ कार्यालय में लंबित पड़े हैं। इस कारण कर्मियों को वित्तीय लाभ मिलने में देरी हो रही है। जिला कमेटी ने शीघ्र वेतन निर्धारण कर अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ दिए जाने का ज्ञापन जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा और द्विपक्षीय आपसी वार्ता मीटिंग भी की गई। उसी समय डीईओ ने कहा कि कार्य की अधिकता होने के कारण देरी हुई है। वेतन निर्धारण मामले कार्यालय में पहुंच गए हैं। आगामी 2 दिन के अंदर सभी मामलों का निपटान कर लाभ प्रदान किया जाएगा। इस अवसर सुखवीर, सरदार सुखदीप ,काजल,सीमा, मुख्यता सरिता, वीरेंद्र,रमेश, मोहित, राकेश धारीवाल व राकेश गोयत विशेष रूप से मौजूद रहे।

मांगाें को लेकर ज्ञापन सौंपते लिपिक वर्ग। स्वयं

मांगाें को लेकर ज्ञापन सौंपते लिपिक वर्ग। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed