फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Giving 510 hours training to selected employees

Kaithal News: चयनित कर्मचारियों को दे रहे 510 घंटे का प्रशिक्षण

Sat, 29 Jun 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 29 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Giving 510 hours training to selected employees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के चयनित कर्मियों को तकनीकी प्रशिक्षण नल जल मित्र कार्यक्रम के तहत दिया जा रहा है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वासो के जिला सलाहकार दीपक कुमार ने बताया कि पहले बैच में चयनित 30 कर्मचारियों को कुल 510 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण 28 मार्च से शुरू हुआ था, जो दो जुलाई 2024 को संपन्न होगा। 28 मार्च से 29 मई तक चयनित कर्मचारियों को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैथल में प्रशिक्षण दिया। थ्योरी व प्रैक्टिकल कक्षा 330 घंटे का प्रशिक्षण राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैथल में दिया गया। 30 मई से दो जुलाई तक इन कर्मचारियों को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कैथल द्वारा ऑन जॉब ट्रेनिंग दी जा रही है। जिसमें 180 घंटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


दीपक कुमार ने बताया कि पहला बैच का प्रशिक्षण 28 मार्च से शुरू हुआ था, जो दो जुलाई 2024 को संपन्न होगा। शुक्रवार को ऑन जॉब प्रशिक्षण के तहत चयनित कर्मचारियों को ढांड खंड के गांव कौल में तकनीकी प्रशिक्षण दिया। उपमंडल अभियंता जगदीश कुमार ने कर्मचारियों को तकनीकी प्रशिक्षण देते हुए पेयजल पाइपों के प्रकार, रेत, सीमेंट, बजरी, ईट आदि से मदद लेने के बारे में तकनीकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed