{"_id":"686c19a1a0d306bbd00480fd","slug":"girls-will-take-training-in-youth-development-center-chandlana-kaithal-news-c-18-1-knl1004-686806-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: युवा विकास केंद्र चंदलाना में प्रशिक्षण लेंगी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: युवा विकास केंद्र चंदलाना में प्रशिक्षण लेंगी छात्राएं
Tue, 08 Jul 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत बाबू अनंतराम जनता महाविद्यालय कौल की छात्राएं एक माह का अल्प अवधि प्रशिक्षण युवा विकास केंद्र चंदलाना में प्राप्त करेंगी। इसके लिए सोमवार को 11 छात्राओं ने केंद्र में अपना पंजीकरण करवाया। इनमें पांच छात्राएं सिलाई एवं कटाई तथा छह छात्राएं ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण लेंगी।
युवा विकास केंद्र चंदलाना के संयोजक राज कुमार गौड़ ने बताया कि हाल ही में महाविद्यालय और युवा विकास केंद्र के बीच समझौता ज्ञापन हुआ था। इसके तहत महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं अपनी रुचि के अनुसार यहां निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण की अवधि कुल 120 घंटे की होगी, जिसमें प्रतिदिन 4 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद 100 अंकों की परीक्षा ली जाएगी, जिसमें उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक कच्चा माल प्रशिक्षार्थियों को स्वयं लाना होगा। परीक्षा में सफल होने के उपरांत प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर भगवान दास, सीमा शर्मा आदि उपस्थित रहे।