फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Girls showed their skills in competitions

Kaithal News: छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर

Sun, 15 Sep 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 15 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Girls showed their skills in competitions
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आईजी महिला महाविद्यालय प्रतिभा खोज समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को दो चरणों में विभाजित किया गया। इसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे।

प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग व सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने बताया कि दीपदान के जरिये कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात संगीत विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। प्रतिभा खोज समारोह में भाषण, कविता पाठ, संगीत, प्रश्नोत्तरी, नृत्य व पेंटिंग प्रतियोगिताएं हुई। साथ ही रंगोली, सजावट, फोटोग्राफी, चुटकुले व फैशन शो भी हुआ।
विज्ञापन


प्राचार्या ने बताया कि हिंदी कविता पाठ में निशु ने प्रथम एवं हिंदी भाषण प्रतियोगिता में पायल ने प्रथम स्थान किया। संस्कृत संभाषण में रूबल ने प्रथम व श्लोकाच्चारण में जानवी प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी भाषण में रिया ने पहला व अंग्रेजी कविता पाठ में शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संगीत प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम, सीमा ने दूसरा व आरजू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में रीमा, नैना व सिमरन की टीम प्रथम रही। पेंटिंग में रवीना ने प्रथम, सुभाना ने द्वितीय, दीप्ति ने तीसरा स्थान व वंदना ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। एकल नृत्य में सुरेखा ने पहला, सेजल ने दूसरा व पायल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस में सिया हरयाणवी ग्रुप ने प्रथम स्थान, शिखा पंजाबी ग्रुप ने दूसरा स्थान व अक्षिता-लावणी ग्रुप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

रंगोली में रवीना ने प्रथम स्थान, समरजीत ने दूसरा स्थान व गीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फोटोग्राफी में पलक ने प्रथम स्थान, प्रांजल ने दूसरा स्थान व महक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फूल सजावट में वंदना ने प्रथम स्थान, रूबी ने दूसरा व ज्योति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पोस्टर मेकिंग में रवीना ने प्रथम स्थान, दीप्ति ने दूसरा स्थान व खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फैशन शो में अक्षिता ने प्रथम स्थान, कोमल ने दूसरा स्थान व प्रज्ञा ने तीसरा स्थान और रितु ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।


स्किट में महक की टीम को प्रथम पुरस्कार दिया गया। चुटकुले में अनु को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed