{"_id":"66d8d7e975225318b70bc837","slug":"girls-school-cheeka-students-became-winners-in-folk-dance-kaithal-news-c-18-1-knl1004-467730-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लोकनृत्य में कन्या विद्यालय चीका की छात्राएं बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लोकनृत्य में कन्या विद्यालय चीका की छात्राएं बनीं विजेता
Thu, 05 Sep 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुहला में खंड स्तरीय लोक नृत्य व रोल प्ले प्रतियोगिता करवाई। लोकनृत्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका की छात्राओं को पहला स्थान मिला।
प्रतियोगिता के कार्यक्रम की अध्यक्षता डाइट कैथल के सहायक प्राध्यापक मिकेंद्र सिंह व विद्यालय प्रधानाचार्य रणजीत सिंह ने की। प्रतियोगिता में खंड के सभी राजकीय विद्यालयों ने भाग लिया। लोकनृत्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुहला द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगौंध तृतीय स्थान पर रहे। रोल प्ले प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरौदी प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाबा द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगौंध तृतीय स्थान पर रहे।
सभी विजेता विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय की तरफ से बच्चों के लिए जलपान का प्रबंध किया गया था। इस प्रतियोगिता में मनीष कुमार, संदीप कुमार, हेमलता, मनभावती, सुशील कुमार, अंजू रानी ने जज की भूमिका निभाई। विद्यालय प्रधानाचार्य रणजीत सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ अपनी संस्कृति से जोड़े रखते हैं।